घोर लापरवाही: अब एयर इंडिया फ्लाइट के खाने में मिला पत्थर, फोटो शेयर कर यात्री ने निकाला गुस्सा
एयर इंडिया की फ्लाइट में सर्व किए गए खाने में महिला यात्री को एक पत्थर मिला। जिसके बाद महिला यात्री ने गुस्सा निकालते हुए ट्टीट कर शिकायत की है।

stone in air india flight food: एयर इंडिया इन दिनों सुर्खियों में है। शराब के नशे में महिला यात्री पर पेशाब करने के घटना के बाद एक और घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। एयर इंडिया के यात्री को फ्लाइट में सर्व किए गए खाने में बड़ा सा पत्थर मिला है। पत्थर वाले खाने की फोटो शेयर कर यात्री ने ट्टीट कर जमकर गुस्सा निकाला है। यात्री द्वारा ये फोटो शेयर करने के बाद एयर इंडिया अब नई मुसीबत में फंस चुकी है।

महिला यात्री ने शेयर की पत्थर वाली फोटो
बता दें 'पेशाब' कांड समेत पिछले दिनों फ्लाइट में हुई घटनाओं के कारण एयर इंडिया पहले से ही विमानन नियामक डीजीसीए की जांच के दायरे में है। वहीें अब यात्री द्वारा महिला पर पेशाब करने के मामले की गंभीर जांच के बीच, एयर इंडिया में परोसे जाने वाले फूड में पत्थर मिलने की घटना को महिला यात्री ने शेयर की है।

यात्री ने लिखी ये पोसट
महिला यात्री ने इस मुद्दे को ट्विटर पर उठाया है। उसने लिखा इस तरह की लापरवाही "अस्वीकार्य" है। पोस्ट में पत्थर वाले खाने की फोटो शेयर करते हुए लिखा
आपको पत्थर फ्री भोजन एयर इंडिया सुनिश्चित करने के लिए संसाधनों और धन की आवश्यकता नहीं है। आज की उड़ान AI 215 में परोसे गए मेरे भोजन में मुझे यही मिला। मैंने प्लेने की क्रू मेंबर जादोन को कम्पलेन की। उन्होंने कहा इस तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है।

महिला की शिकायत पर एयर इंडिया ने किया ये रिप्लाई
सर्वप्रिया सांगवान नाम के ट्विटर यूजर ने ये पोस्ट शेयर की है। पोस्ट को देखते ही यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे है और एयर इंडिया की सर्विस की घोर निंदा कर रहे हैं। वहीं एयर इंडिया ने इस पर जवाब भी दिया है। एयर इंडिय ने महिला की शिकायत पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और लिखा
प्रिय महोदया, यह चिंता का विषय है और हम इसे तुरंत अपनी कैटरिंग टीम के सामने उठा रहे है। कृपया हमें पूरी जांच करने के लिए कुछ समय दें। आप ने इस गलती के बारे में हमें सूचित किया इसके हम आभारी हैं।

जानें क्या है एयर इंडिया की फ्लाइट में पेशाब वाला मामला
बता दें हाल ही में पुलिस ने एक शंकर मिश्रा नाम के शख्स को अरेस्ट किया है और उसके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ये वो ही शख्स है जिसने अपने साथ यात्रा कर रही 70 साल की महिला पर पैंट खोलकर फ्लाइट में पेशाब कर दी थी। नवंबर की इस घटना में अभी पिछले दिनों शिकायत किए जाने के बाद महिला पर पेशाब करने वाले को अरेस्ट किया गया है।
You don’t need resources and money to ensure stone-free food Air India (@airindiain). This is what I received in my food served in the flight AI 215 today. Crew member Ms. Jadon was informed.
— Sarvapriya Sangwan (@DrSarvapriya) January 8, 2023
This kind of negligence is unacceptable. #airIndia pic.twitter.com/L3lGxgrVbz












Click it and Unblock the Notifications