रेल कर्मचारियों के कोरोनावायरस पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, दो दिन बंद रहेगा रेल भवन
नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड के कुछ अधिकारियों द्वारा COVID19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने एलर्ट होकर रेलवे मंत्रालय ने भवन के कीटाणुशोधन का पूरा होने तक रेल भवन को बंद करने की घोषणा की है। मंत्रालय के मुताबिक आगामी 26 और 27 मई को रेल भवन के सभी कार्यालयों को बंद रहेंगे। यही नहीं, रेल भवन की चौथी मंजिल पर स्थित कार्यालय भी कीटाणुशोधन के लिए 29 मई तक पूरी तरह से बंद रहेगा।

गौरतलब है रेलवे बोर्ड का एक कर्मचारी सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। हालांकि पिछले दो सप्ताह में रेल भवन में कोविड-19 पॉजिटिव का पांचवां मामला है, लेकिन सोमवार को नया मामला सामने आने के बाद कीटाणुशोधन के लिए रेल भवन को दो दिन बंद रखने का फैसला किया है।

सूत्रों ने बताया कि 19 मई तक कार्यालय आया चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। रेल भवन में उसके संपर्क में आए नौ लोगों को घर में आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि नए मामले से पहले 22 मई को रेल भवन में एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित मिली थीं। यह अधिकारी रेलवे रक्षा बल (आरपीएफ) सेवा के कैडर पुनर्गठन पर काम कर रही थीं। वह पिछली बार 13 मई को काम पर आई थीं और उसी दिन एक कनिष्ठ आरपीएफ अधिकारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

रेल भवन में चौथी मंजिल स्थित आरपीएफ कार्यालय के कनिष्ठ अधिकारी इमारत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने वाले पहले व्यक्ति हैं। उनकी जांच रिपोर्ट 13 मई को आई थी। इसके बाद एक और मामला सामने आया, जिसमें इमारत के आसपास से बंदरों को भगाने वाला लंगूर संचालक 14 मई को संक्रमित पाया गया। इन मामलों के मद्देनजर रेलवे ने 14 और 15 मई को संक्रमणमुक्ति अभियान के लिए इमारत को बंद कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications