Assam: असम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार नकली भारतीय नोटों के डीलरों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया
Assam Crime News: असम पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) ने नागांव जिले के रूपहीहाट थाना अंतर्गत ओवोना गांव के पास से चार नकली भारतीय नोटों (FICN) के डीलरों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। इनकी पहचान अजीफुल इस्लाम, मुजीबुर रहमान, नजरुल हक और नजरूल हक के रूप में हुई है।
उनके कब्जे से एक पिस्तौल, जिंदा गोला-बारूद, एक चार पहिया वाहन और 4 मोबाइल फोन बरामद जब्त किए गए। मामले में जांच जारी है। एसटीएफ के डीआइजी पार्थ सारथी महंत ने इस मामले की जानकारी दी है।

असम पुलिस ने 112 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से बचाया
असम पुलिस ने राज्य में पशु तस्करी के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए गुवाहाटी में गाय तस्करी के दो कोशिशों को नाकाम कर दिया और 112 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से बचा लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में चार लोगों को पकड़ा भी है। पहली घटना में खेतड़ी में शहर पुलिस ने एक अभियान के दौरान 62 मवेशियों को ले जा रहे दो वाहनों को रोका। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वाहन सिलापाथर से मेघालय की ओर जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications