अयोध्या में होने वाली दोपोत्सव के लिए भगवान राम और हनुमान की भव्य मूर्ति लगाई जाएगी
नई दिल्ली। दीवाली के मौके पर अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव की जोर-शोर से तैयारी चल रही है। इस वर्ष बड़ी संख्या में दीये जलाकर विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी है। यह दीपोत्सवर 24 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है। इस मौके पर इन दीयों को जलाए जाने के अलावा भगवान राम और हनुमान की फाइबर ग्लास की एक भव्य मूर्ति को भी यहां पर स्थापित किया जाएगा। यह मूर्ति अयोध्या में राम की पैड़ी पर स्थापित की जाएगी।

जानकारी के अनुसार इस वर्ष चार लाख दीये जलाकर पिछले वर्ष के रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी की जा रही है। पिछले वर्ष सरयू नदी के किनारे तीन लाख दिए जलाए गए थे, ये दीये तकरीबन 45 मिनट तक यहां पर जलाए थे, जोकि अपने आप में विश्व कीर्तिमान है। इस कार्यक्रम की तैयारी में सरकारी अमला लगा हुआ है। बता दें कि अयोध्या में 13 प्रमुख मंदिरों में भी 5001 दिए जलाए जाएंगे, साथ ही शहर के सभी 10 हजार मंदिरों और घरों में भी दीये जलाए जाएंगे। इस आयोजन में जिला प्रशासन, अयोध्या नगर निगम और शहर के तमाम बड़े शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं।
गौरतलब है कि रामजन्मभूमि विवाद की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में पूरी हो चुकी है। हिंदू और मुसलमान दोनों ही पक्षों ने अपना तर्क कोर्ट में रख दिया है। सुनवाई के बाद अगले कुछ दिनों में इस विवाद पर कोर्ट का फैसला आ सकता है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अयोध्या में धारा 144 को लागू कर दिया गया है। ऐसे में पूरे अयोध्या में किसी को भी झुंड बनाकर एक साथ खड़े होने की इजाजत नहीं होगी। शहर के भीतर आने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही है और चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को टाला जा सके।
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications