हाई कोविड पॉजिटिविटी वाले जिलों में रात्रि कर्फ्यू सहित कड़े प्रतिबंध लागू करें राज्य- केंद्र
केंद्र सरकार ने पिछले दो हफ्तों में हाई कोविड पॉजिटिविटी रेट दर्ज करने वाले जिलों में रात के कर्फ्यू सहित और अधिक प्रतिबंधों का सुझाव दिया है।
नई दिल्ली, 11 दिसंबर। केंद्र सरकार ने पिछले दो हफ्तों में हाई कोविड पॉजिटिविटी रेट दर्ज करने वाले जिलों में रात के कर्फ्यू सहित और अधिक प्रतिबंधों का सुझाव दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों/प्रशासकों को लिखे पत्र में कहा है कि 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 27 जिलों, जहां पिछले 2 हफ्तों में हाई कोविड पॉजिटिविटी रेट दर्ज हुआ है, वहां बहुत बारीकी से नजर रखने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कोविड मामलों में निरंतर और समग्र गिरावट की हालिया प्रवृत्ति के साथ, देश गंभीर रूप से महामारी के खिलाफ लड़ाई में खड़ा है। 3 राज्यों के आठ जिलों में पिछले 2 हफ्तों में 10% से अधिक पॉजिटिविटी रेट दर्ज हुआ है और 7 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 19 जिलों में पिछले दो हफ्तों में पॉजिटिविटी रेट 5% से 10% के बीच दर्ज हुई है। इसलिए इन 27 जिलों में कड़ी निगरानी रखने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: दुनिया के 56 देशों में फैल चुका है कोरोना का नया वेरिएंट, भारत में 25 हुए ओमिक्रॉन के मरीज
उन्होंने कहा कि नए मामलों की रोकथाम के लिए जिला स्तर पर इनकी कड़ी निगरानी रखने की जरूरत है। यदि किसी भी जिले में कोरोना के मामलों में वृद्धि का मामला मिले तो वहां गहन कार्रवाई और स्थानीय नियंत्रण शुरू किया जाना चाहिए। ऐसे क्षेत्रों में रात्रि कर्फ्यू, लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध, विवाह और अंतिम संस्कार में लोगों के शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications