दुनिया के 56 देशों में फैल चुका है कोरोना का नया वेरिएंट, भारत में 25 हुए ओमिक्रॉन के मरीज
नई दिल्ली, 10 नवंबर। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर बैठक की। जिसमें उन्होंने बताया साउथ अफ्रीका में ओमिक्रान की शुरूआत हुई और ये 24 नवंबर तक 2 देशों में फैला था वहीं अब ये कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन देश के 56 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। अब तक लगभग तीन हजार कुल मामले सामने आ चुके हैं । वहीं संभावित मामलों की बात की जाए तो 78 हजार से अधिक संभावित ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं। वहीं भारत की बात की जाए तो भारत में अब ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या 25 हो चुकी है।
Recommended Video

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से लख अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि देश में अब तक कुल 25 ओमाइक्रोन मामले सामने आ चुके हैं। जिन लोगों में आमिक्रॉन की पॉजिटिव की रिपोर्ट आई है उन सभी कोरोनाक के बहुत हल्के लक्षण हैं। कुल प्रकारों में से 0.04% से कम का पता चला है।
वहीं संयुक्त सचिवन ने बताया कि अब तक दुनिया के 59 देशों में 2,936 ओमाइक्रोन मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 78,054 संभावित मामलों का पता चला है। उन संदग्धि मरीजों का सैंपल लेकर उनकी जीनोम जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।
लव अग्रवाल ने कहा भले ही कोरोना के हल्के लक्षण आमिक्रॉन के मरीजों में दिखाई दिए हैं लेकिन लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सभी ऐहतियात अभी भी बरतने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications