अमेरिका की विदेशी कूटनीति का कमाल, सूडान के माथे से हटा आतंकवाद प्रायोजित स्टेट का टैग

वॉशिंगटन। अमेरिका (America) की मध्यस्थता के चलते सूडान (Sudan) को आतंकवाद की प्रायोजकों की लिस्ट से हटा दिया गया है। आपको बता दें कि ये अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेशी कूटनीति का असर है, जिसकी वजह से सूडान के माथे से आतंकवाद प्रायोजित होने का टैग हट गया है। सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री माइकल पोम्पेओ ने इसकी अधिसूचना पर हस्ताक्षर किए हैं। खारतूम में अमेरिकी दूतावास ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान भी कर दिया है।

Donald Trump

अमेरिकी विदेश मंत्री ने किए हस्ताक्षर

अमेरिकी दूतावास की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक बयान के मुताबिक, फेडरल रजिस्टर में प्रकाशित होने के लिए कांग्रेस के नोटिफिकेशन की 45 दिनों की अवधि खत्म हो गई है और इसी के साथ सूडान 'स्टेट स्पॉन्सर ऑफ टेररिज्म' के टैग से मुक्त हो गया है और विदेश मंत्री ने इस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।'

अक्टूबर में ट्रंप ने की थी ये घोषणा

आपको बता दें कि बीते 23 अक्टूबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये ऐलान किया था कि वो सूडान को आतंकवाद के प्रायोजक देशों की लिस्ट से हटा देंगे। इस घोषणा के बाद सूडान की अस्थायी सरकार ने पिछले महीने ही कई आतंकी संगठनों के साथ शांति समझौता किया था ताकि इस देश में चल रहे गृह युद्ध को खत्म किया जा सके।

27 साल से इस लिस्ट में था सूडान

आपको बता दें कि सूडान साल 1993 से ही आतंकवाद के प्रायोजक देशों की लिस्‍ट में शामिल था। इस लिस्ट में शामिल होने की वजह से सूडान को कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा रहा था, जो अब खत्म हो गए हैं। सूडान के अलावा इस लिस्ट में ईरान, उत्‍तर कोरिया और सीरिया का नाम भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+