लोकसभा चुनावों के सेमीफाइनल में हारे राहुल जीते मोदी?
इस तरह के ट्विट.लोग धड़ाधड़ कर रहे हैं। लोगों ने कांग्रेस के हारने की सबसे बड़ी वजह महंगाई और राहुल गांधी को ही ठहराया है। फिलहाल मतगणना जारी है और आने वाले दो घंटों में तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जायेगी।
आपको बता दें कि अभी तक के प्राप्त रूझानों में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरती दिख रही है। 78 सीटों के शुरुआती रुझान में भाजपा को 61 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।
मध्य प्रदेश के चुनाव आयुक्त जयदीप गोविंद ने यहां प्रेस वार्ता के दौरान संवाददाताओं को बताया कि भाजपा को शुरुआती रुझान में 78 में से 61 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है,जबकि कांग्रेस को 15 पर और अन्य दलों को 2 पर बढ़त मिलती दिख रही है।
राज्य के 230 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 51 जिलों में सुबह आठ बजे मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई। शुरुआत डाक मतपत्रों की गणना से हुई। यहां 25 नवंबर को मतदान कराए गए थे।
तो वहीं छत्तीसगढ़ में रविवार को शुरू हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। अधिकारी पिछले महीने संपन्न हुए मतदान के लाखों मतों की गिनती पूरी कर चुके हैं।मतगणना के शुरुआती नतीजों के मुताबिक 90 में से 78 सीटों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्ष कांग्रेस दोनों ही 38-38 सीटों से आगे चल रही हैं।भाजपा के एक बागी उम्मीदवार और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक उम्मीदवार एक-एक सीट पर बढ़त हासिल किए हुए हैं।













Click it and Unblock the Notifications