विधानसभा चुनाव नतीजे: इन पांच कारणों से हारी कांग्रेस
रिजल्ट बता रहे हैं कि कांग्रेस को उसकी गलतियों की ही सजा मिल रही है। खुद कांग्रेस ने दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान विधानसभा चुनावों में हार स्वीकार लिया है। इसका कहना है कि यह आत्मविश्लेषण करेगी।
अपनी हार को वह किस तरह से लेती है और किस तरह से वह लोगों को अपनी हार का कारण बताती है, यह तो रविवार शाम तक पता ही चल जायेगा लेकिन राजनीति के जानकारं ने कांग्रेस की हार के पांच कारण बता दिये हैं। जो कि निम्नलिखित हैं...
1.महंगाई
देश की सारी जनता महंगाई की वजह से त्रस्त है, रोटी, कपड़ा और मकान की चाहत रखने वाली भारतीय जनता का मानना है कि कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई पर कोई रोकथाम नहीं लगायी और सब्जी से लेकर दूध तक महंगा कर दिया जो कि कांग्रेस की हार का सबसे बड़ा कारण है।
2. भ्रष्टाचार
साल 2009 से जब से केन्द्र में कांग्रेस आयी है तब से घोटालों की लड़ी लग गयी है। कांग्रेस सत्ता के खुद के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त पाये गये। अन्ना हजारे के लोकपाल बिल आंदोलन में सरकार की ओर से किया गया बर्ताव भी कांग्रेस की हार का बड़ा कारण है।
3. माकूल चेहरा नहीं
कांग्रेस के संगठन में सबसे बड़ी कमी देखी जा रही है कि नेतृत्व की कमान किसके हाथ में हो, जिसकी वजह से लोगों का पार्टी पर से भरोसा उठता दिख रहा है।
4. राहुल गांधी
कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी का स्पष्ट ना होना भी पार्टी की नाकामी का कारण बताया जा रहा है।भ्रष्टाचार, महंगाई जैसे गंभीर मुद्दों पर राहुल गांधी का शांत रहना भी पार्टी से लोगों को दूर करता है।
5. अरविंद केजरीवाल
एक सच्चे और ईमानदार छवि के मालिक अरविंद केजरीवाल ने भी कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। राहुल गांधी से ज्यादा लोगों को अरविंद में भरोसा दिखता है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब













Click it and Unblock the Notifications