राहुल या मोदी किसके सपनों को लगेंगे पंख

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिलती हुई दिखाई दे रही है तो दिल्ली में त्रिशंकु जैसे हालातों से इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में अगर 2-2 का भी परिणाम आता तो इसे भाजपा के लिए बेहतर नहीं कहा जा सकता है, वहीं कांग्रेस के लिए यह आंकड़ा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेगा जबकि भाजपा के लिए यह आगे की रणनीति बदलने वाला साबित होगा।
यह ध्यान देने योग्य है कि इन दिनों देश भर में कांग्रेस के खिलाफ लहर चल रही है और इसके युवराज राहुल गांधी भी मतदाताओं में कोई जोश नहीं पैदा कर पा रहे हैं। बहरहाल अगर चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में जाते हैं तो इसके प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के सिर जीत का सेहरा बंधेगा। वहीं अगर चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए बेहतर साबित होते हैं तो राहुल की अघोषित पीएम पद की उम्मीदवारी पर मोहर लग जाएगी।
इन चुनावों से मोदी के पीएम बनने का सपना तो राहुल गांधी का राजनीतिक भविष्य जुड़ा हुआ है जिसका फैसला जनता को करना है।












Click it and Unblock the Notifications