अल कायदा ने दिए आतंकियों को छुट्टी मना रहे इंडियन आर्मी ऑफिसर्स को निशाना बनाने के आदेश!
नई दिल्ली। भारतीय उप महाद्वीप में अपने पैर जमाने की कोशिशों में लगे आतंकी संगठन अल कायदा ने भारत में अपनी गतिविधियों के सफल संचालन की नई कोशिश की है। अल कायदा ने अपने आतंकियों के लिए एक नया कोड ऑफ कंडक्ट जारी किया है। इसमें अल कायदा ने आतंकियों से अपील की है कि वे कश्मीर में मौजूद भारतीय संस्थानों को निशाना बनाएं। फिलहाल इंटेलीजेंस ब्यूरों (आईबी) इस पूरे मसले की जांच कर रही है लेकिन सेना समेत सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

जवानों को नहीं अफसरों को निशाना बनाएं
अल कायदा की ओर से आतंकवादियों को जो संदेश दिया गया है उसमें कहा गया है कि वे सभी लोग जो कश्मीरियों को मारते हैं वे उनके दुश्मन हैं। अल कायदा के नए डॉक्यूमेंट में ऑपरेटिव्स से कहा गया है कि वे हिंदु नेताओं को निशाना बनाएं। इस डॉक्यूमेंट में आतंकियों से खासतौर पर इंडियन आर्मी ऑफिसर्स को निशाना बनाने की अपील की गई है। अल कायदा ने कहा है कि यह जरूरी नहीं है कि ऑफिसर्स को सिर्फ युद्ध भूमि में निशाना बनाए जाए। ऐसा कोई तय नियम नहीं है और ऑफिसर्स को छुट्टियों के दौरान भी निशाना बनाया जा सकता है। इस डॉक्यूमेट में यह भी कहा गया है कि सैनिकों को निशाना बनाने की जगह, हायर रैंक के ऑफिसर्स को निशाना बनाया जाए। ऑफिसर की रैंक जितनी ज्यादा उसे मारने की प्राथमिकता भी उतनी ही अहम होनी चाहिए।
आदेश के पीछे हो सकता है मूसा
अल कायदा के नए निर्देशों पर इंटेलीजेंस ब्यूरों के ऑफिसर्स का कहना है कि इस डॉक्यूमेंट की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है। इस डॉक्यूमेंट को कश्मीर से जारी किया गया है। ऐसे में इस बात का पूरा अंदेशा है कि इसके पीछे जाकिर मूसा का हाथ हो सकता है। जाकिर मूसा हाल ही में हिजबुल मुजाहिद्दीन से अलग होकर अल कायदा में शामिल हुआ है। हिजबुल से अलग होने के बाद जाकिर मूसा ने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उसने अल कायदा को अपना समर्थन देने का ऐलान किया था। उसने यह बात नहीं कही थी कि वह संगठन का हिस्सा बनेगा या नहीं लेकिन उसने यह जरूर कहा कि था कि उसका नया संगठन अल कायदा के आदर्शों को ही आगे बढ़ाएगा।












Click it and Unblock the Notifications