स्टारडम खोने के डर को लेकर सलमान खान ने दिया बड़ा बयान, फैंस को लग सकता है झटका

मुंबई। स्‍टार बनना और उस स्‍टारडम की चमक को बरकरार रखना दोनों अलग बात है। कई ऐसे एक्‍टर हुए जो स्‍टार तो बन गए लेकिन स्‍टारडम की चमक नहीं संभाल पाए और अर्श से फर्श पर आ गए। कई बार बड़े-बड़े स्टार्स से स्टारडम को खोने के डर को लेकर सवाल पूछा जाता रहा है। हाल ही में ये सवाल बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान से पूछा गया। हाल ही में अपने एक नए इंटरव्यू में सलमान ने इस सवाल का जवाब दिया। सलमान ने कहा, 'एक ना एक दिन स्टारडम की चमक फीकी पड़ जाती है।

स्टारडम खोने के डर को लेकर सलमान खान ने दिया बड़ा बयान, फैंस को लग सकता है झटका

इसको लंबे समय तक कायम रखना अपने आप में ही एक बड़ी चुनौती है। मेरा मानन है कि शाहरुख, आमिर, अक्षय और अजय ही ऐसे एक्टर्स हैं, जो स्टारडम को लंबे समय तक कायम रख पाए हैं। इसको आने वाले समय में बरकरार रखने की हम पूरी कोशिश करेंगे।' खास बात है कि हिंदी सिनेमाजगत में कई सारी फिल्में ऐसी बन चुकी हैं जिसमें स्टारडम को खोने पर कैसी हालत हो जाती है यह दिखाया गया है। इन फिल्मों में विद्या बालन का 'डर्टी पिक्टर' में निभाया गया सिल्क का किरदार हो या फिर 'फैशन' में कंगना का निभाया गया शोनाली गुजराल का रोल हो।

इन दिनों सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में नजर आएंगी। सलमान की यह फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। दबंग 3 के बाद सलमान खान संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह में दिखाई देंगे। इस फिल्म में सलमान पहली बार स्क्रीन पर आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर सलमान की आने वाली फिल्में क्या कमाल दिखाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+