सुशांत सिंह राजपूत केस में ED का रिया के पिता को समन, बैंक लॉकर की चाबी साथ लाने को कहा
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच कर रही है। उधर ईडी पर पैसों के आदान-प्रदान के एंगल पर छानबीन कर रही है। इसी क्रम में ईडी ने अब रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को समन भेजा है। ईडी ने रिया के पिता से कहा है कि वो अपने साथ बैंक लॉकर की चाबी भी लाएं। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती के परिवार से ईडी और सीबीआई की टीम लगातार पूछताछ कर रही है। इससे पहले भी ईडी की ओर से रिया, रिया के भाई और पिता से सवाल-जवाब किए गए थे। सुशांत केस में कई बार पैसों की लेनदेन, बैंक खाते से पैसे निकालने की बात सामने आई थी, ऐसे में अब ईडी की टीम रिया के पिता से इन सवालों के जवाब मांगेगी।
Recommended Video
Sushant Rajput Case: ED ने Rhea Chakraborty के Father को भेजा समन | वनइंडिया हिंदी

मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications