Srinagar School: 'अबाया पहनना है तो मदरसा जाओ', कहने पर प्रिंसिपल को आतंकी संगठन ने दी धमकी और फिर...

Srinagar School: अबाया एक पूरी लंबाई की ड्रेस है, आमतौर पर इसे मुस्लिम लड़कियां पहनती हैं, इसमें पूरा शरीर ढंका होता है।

 Srinagar School:

Srinagar: श्रीनगर के एक सरकारी स्कूल में ड्रेस कोड को लेकर पिछले दो-तीन दिनों से काफी हंगामा मचा हुआ था, मामले के तूल पकड़ने पर अब स्कूल प्रिसिंपल ने मांगी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रीनगर के विश्व भारती गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में कुछ छात्राओं को कैंपस के अंदर अबाया (एक तरह का वस्त्र ) पहनने से रोका गया था लेकिन एक आतंकी संगठन की धमकी के बाद अब प्रिसिंपल के माफी मांगने की खबर सामने आई है।

धार्मिक पहनावे को लेकर कोई समझौता नहीं

आपको बता दें कि प्रिसिंपल ने छात्राओं को केवल अबाया पहनने से रोका था बल्कि हिजाब पहनने की इजाजत दी थी,हालांकि छात्राओं ने उनकी इस बात को मानने से इंकार कर दिया था और इसके लिए विरोध प्रदर्शन भी किया था। उनका कहना था कि 'वो अपने धार्मिक पहनावे को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे।'

'अबाया पहनना है तो मदरसा जाओ'

कुछ छात्राओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे, जिसमें वो कह रही थीं प्रिसिंपल ने उन्हें कैंपस के अंदर अबाया पहनने से रोका है और ये भी कहा है कि 'अगर उन्हें इस तरह के ड्रेस पहनने हैं तो उन्हें स्कूल में नहीं मदरसे में पढ़ाई करनी चाहिए।' जिसके बाद प्रिसिंपल लोगों के निशाने पर आ गए थे और लोगों ने उनके खिलाफ एक्शन लेने के लिए प्रशासन से निवेदन भी किया था।

आतंकी संगठन ने दी प्रिसिंपल को धमकी

लेकिन इस मामले में नया मोड़ तब लिय़ा, जब एक आतंकी संगठन ने इस बात के लिए प्रिसिंपल को धमकी दी, जिसके बाद उन्होंने अपने आदेश के लिए छात्राओं और अभिभावकों से माफी मांगी। कहा जा रहा है कि आतंकी संगठन ने प्रिसिंपल पर दक्षिणपंथी होने का आरोप लगाया था और जान से मारने की धमकी भी दी थी।

प्रिसिंपल ने छात्राओं और अभिभावकों से मांगी माफी

जिसके बाद प्रिसिंपल ने बयान जारी करके कहा कि 'वो अपना आदेश वापस लेते हैं, उनको किसी की भावनाओं को आहत करने का इरादा नहीं था लेकिन अगर इससे छात्रों या अभिभावकों की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं। छात्राएं कैंपस में आराम से अबाया पहन सकती हैं, किसी भी तरह की कोई रोक नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+