Article 370 हटने के बाद पहली बार खुली श्रीनगर की मुख्य जामिया मस्जिद

नई दिल्ली- जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जा खत्म होने के बाद बुधवार को पहली बार श्रीनगर की मुख्य जामिया मस्जिद फिर से सामूहिक नमाज के लिए खोली गई है। शहर की यह मुख्य मस्जिद पिछले करीब चार महीनों से बंद थी, जब से केंद्र सरकार ने वहां से आर्टिकल-370 खत्म किया था। दरअसल, इलाके में भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के चलते लोग यहां नमाज पढ़ने नहीं आ रहे थे। लेकिन, हालात सुधरने के बाद सुरक्षाकर्मियों की संख्या घटी है, जिसके चलते बुधवार को लोग सामूहिक नमाज के लिए एकत्र हो गए।

साढ़े चार महीने बाद खुली जामिया मस्जिद

साढ़े चार महीने बाद खुली जामिया मस्जिद

श्रीनगर की मुख्य जामिया मस्जिद में बुधवार को करीब साढ़े चार महीने बाद फिर नवाज पढ़ी गई। शहर की ये मुख्य मस्जिद पिछले आर्टिकल-370 हटाए जाने के दौरान से ही बंद थी। सूत्रों के मुताबिक आने वाले शुक्रवार को भी यहां जुमे की नमाज पढ़े जाने की संभावना है। बुधवार दोपहर में करीब 70 लोगों ने इसव भव्य मस्जिद में मुफ्ती गुलाम रसूल की अगुवाई में नमाज अदा की। वैसे इस मस्जिद में इकट्ठे 30,000 लोग नमाज पढ़ सकते हैं। लेकिन, बुधवार को कम लोगों को जानकारी मिल पाने की वजह से शायद तादाद कम रही।

'आजादी के बाद से सबसे लंबी बंदी'

'आजादी के बाद से सबसे लंबी बंदी'

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस बार की बंदी 1947 में देश की आजादी के बाद से सबसे लंबी अवधि की रही है। शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित यह मस्जिद 13वीं शताब्दी में बनाई गई थी। अधिकारियों के अनुसार '136 दिन के बाद दोपहर के समय जामिया मस्जिद में जमात (सामूहिक रूप से) के साथ नमाज अदा की गई।' मोहम्मद इकबाल नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि वे घर पर बैठे हुए थे, तब उन्हें मस्जिद से अजान सुनाई दी। पहले तो उन्हें अपने कानों पर यकीन ही नहीं हुआ, लेकिन फिर वे भागकर आए और करीब साढ़े चार महीने बाद यहां पर पहली बार नमाज अदा की।

भारी सुरक्षा की वजह से बंद थी मस्जिद

भारी सुरक्षा की वजह से बंद थी मस्जिद

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से 5 अगस्त को आर्टिकल-370 हटाए जाने के बाद वहां कई तरह की पाबंदियां लगाई गई थीं। लेकिन, इन पाबंदियों को कुछ ही हफ्ते बाद हटा लिया गया था। लेकिन, सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में भारी तादाद में सुरक्षा बलों की मौजूदगी बनाए रखी गई। जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों की मांग थी कि सुरक्षा बलों को हटाए जाने के बाद ही जामिया मस्जिद में नमाज अदा करेंगे। राज्य में तेजी से सुधर रहे हालात को देखते हुए सुरक्षा बलों की तैनाती काफी घटाई गई है, जिसके बाद लोगों ने वहां नमाज अदा करना शुरू किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+