Srijana Bibek Love Story: क्या पति की मौत के बाद संन्यासी बन गईं श्रीजना, ताउम्र रहेंगी अकेली? VIDEO में दावा
Srijana Subedi: नेपाल की श्रीजना सुबेदी और विवेक पंगेनी की प्रेम कहानी अमर हो गई। साल 2024 में इनके अटूट प्रेम को पूरी दुनिया ने देखा, जो अकल्पनीय दुःख से भरा हुआ था। विवेक पंगेनी की मौत के बाद अब साल 2025 की शुरुआत में श्रीजना का वायरल वीडियो हो रहा है, जिसमें वे सफेद साड़ी में नजर आ रही हैं।
वायरल वीडियो में नीले बॉर्डर वाली एक साधारण सफ़ेद सूती साड़ी पहने श्रीजना अपने दिवंगत पति बिबेक की एक ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर के सामने बैठकर कोई रस्म निभाती नजर आ रही हैं। इसी वीडियो को लेकर सोशल मीडिया कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Anjali Birla Love Story: यूपीएससी क्रेक करने के बाद भी नहीं भूलीं 'बचपन का प्यार', अंजलि-अनीश की प्रेम कहानी

Srijana Subedi Instagram: मोहब्बत सच्ची थी। ताउम्र संन्यासी रहेंगे...
इंस्टाग्राम पर tahirJasus 007 आईडी से शेयर वीडियो में लिखा है-'हर वो शख्स अकेला है, जिसने सच्ची मोहब्बत की। मोहब्बत सच्ची थी। ताउम्र संन्यासी रहेंगे। स्वर्ग में तुझको मिलेंगे।' वीडियो पर Vanita Madane का कमेंट है कि 'संन्यासी मत रहणा plz'
Srijana Subedi News: पति की मौत के बाद नेपाली रीति रिवाज
वायरल वीडियो में श्रीजना सिर पर साड़ी का पल्लू लपेटे हुए नजर आ रही है। वह बिबेक की पीले फूलों की माला से सजी फ्रेम की गई तस्वीर के सामने बैठकर मानो कोई धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा ले रही हैं। वहीं, वीडियो में ^official_kiran नाम की आईडी से कमेंट में लिखा गया है कि 'ये है हमारी नेपाली संस्कृति पति की मौत के बाद एक रिवाज होता है। एक महीने बाद वो सामान्य जीवन जी सकती है'

Who is Srijana Subedi: कौन हैं श्रीजना सुबेदी और विवेक पंगेनी?
सोशल मीडिया सेंसेशन श्रीजना सुबेदी और विवेक पंगेनी मूलरूप से नेपाल के रहने वाले हैं। आठ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। पिछले काफी समय से बिबेक (विवेक) पंगेनी के साथ श्रीजना सुबेदी भी अमेरिका में रह रही हैं। दोनों जॉर्जिया विश्वविद्यालय में भौतिकी और खगोल विज्ञान में पीएचडी कर रहे थे। नेपाल में श्रीजना ने एक्टिव एकेडमी कॉलेज बसुंधरा, काठमांडू और श्री शारदा उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनापोखर-1, बर्दिया से पढ़ाई की है।

श्रीजना सुबेदी और विवेक पंगेनी ने एक ही स्कूल से की पढ़ाई
वहीं, विवेक पंगेनी फ्रीलांस राइटर के तौर पर भी काम किया करते थे। श्रीजना के साथ बिबेक ने भी श्री शारदा हायर सेकेंडरी स्कूल मैनापोखर-1, बर्दिया से पढ़ाई की थी। इसके अलावा बिबेक ने केंद्रीय भौतिकी विभाग-टीयू में भौतिकी, त्रि-चंद्र कॉलेज में बी.एससी. और जया बागेश्वरी हायर सेकेंडरी स्कूल में भी अध्ययन किया।
srijana subedi husband: स्टेज 4 ब्रेन कैंसर से हुई बिबेक पंगेनी की मौत
अमेरिका में रहने के दौरान बिबेक पंगेनी को स्टेज 4 का ब्रेन कैंसर हो गया। तब श्रीजना ही पति के लिए केयर टेयर बन गई। दो बड़ी सर्जरी और उसके बाद भी सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने कह दिया था कि बिबेक छह माह तक जीवित रहेंगे। श्रीजना ने हार न मानने का दृढ़ निश्चय किया। बिबेक की खूब देखभाल की मगर, 19 दिसंबर, 2024 को स्टेज 4 ब्रेन कैंसर से बिबेक पंगेनी की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications