Anjali Birla Love Story: यूपीएससी क्रेक करने के बाद भी नहीं भूलीं 'बचपन का प्यार', अंजलि-अनीश की प्रेम कहानी
Who is Anjali Birla Aneesh Rajani: जिंदगी में तगड़ी कामयाबी हासिल करने के बाद लोग अक्सर अपने बचपन के दोस्तों और प्यार तक को भूला देते हैं, मगर इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष की छोटी बेटी अंजलि बिरला की कहानी सबसे जुदा है। अंजलि बिरला दुनिया की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद भी अपने 'बचपन के प्यार' को नहीं भूलीं।
अंजलि बिरला की शादी के मौके पर उनकी प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। अंजलि बिरला ने देवउठनी एकादशी के मौके पर 12 नवंबर 2024 को अपने शहर कोटा (राजस्थान) में अनीश राजानी से शादी की है। अंजलि बिरला व अनीश राजानी ने अपनी लव मैरिज को दोनों के परिवारों की रजामंदी से अरैंज मैरिज की तर्ज पर किया है।

यह भी पढ़ें- Fact Check : Anjali Birla के पति अनीश राजानी कौन हैं? क्या IAS बेटी के लिए ओम बिरला ने चुना मुस्लिम दामाद?
अंजलि बिरला के पिता लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कोटा से भाजपा सांसद हैं। बिरला परिवार कोटा के दादाबाड़ी में 80-बी शक्ति नगर में रहता है। अंजलि बिरला शकुंतला बिरला व श्रीकृष्ण बिरला की पोती हैं। इनकी मां का नाम अमिता बिरला है। डा. अमित बिरला कोटा की प्रमुख चिकित्सा विशेष हैं।
यह भी पढ़ें- Anjali Birla Dance Video: शादी में दूल्हे अनीश के साथ अंजलि बिरला ने जमकर किया डांस, वीडियो बनाते रहे मेहमान
वहीं, अंजलि बिरला के पति अनीश राजानी भी कोटा के ही रहने वाले हैं। अनीश राजानी कोटा में ऑयल के बिजनेस से जुड़े हैं। 12 नवंबर को शादी के बाद 13 नवंबर की शाम छह बजे कोटा के जीएमए टाउनशिप, माहेश्वरी रिसोर्ट के पास बूंदी रोड कोटा में आशीर्वाद समारोह रखा गया।
यह भी पढ़ें- Anjali Birla Wedding: ओम बिरला की बेटी अंजलि ने की शादी, क्या बिना परीक्षा दिए बन गईं थी IAS अधिकारी?

अंजलि बिरला-अनीश राजानी लव स्टोरी
अंजलि बिरला के परिवार करीबी व्यक्ति ने वनइंडिया हिंदी से बातचीत में बताया कि अंजलि बिरला और अनीश राजानी कोटा में एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे। स्कूल के दिनों से ही दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त थे। बाद में अनीश राजानी कोटा में ही रहकर ऑयल बिजनेस करने लगे जबकि अंजिल ने दिल्ली के रामजस कॉलेज से पढ़ाई की और यूपीएससी की तैयारी करने लगी। अब अंजलि और अनीश ने शादी की है।
आईएएस नहीं आईआरपीएस हैं अंजलि बिरला
यूपीएससी 2019 की सिविल सेवा परीक्षा में अंजलि बिरला ने भाग्य आजमाया। यूपीएससी अंतिम परिणाम में अंजलि का नाम नहीं आया, मगर जनवरी 2021 को जारी रिजर्व में अंजलि बिरला का नाम भी चयनितों में 67वें नंबर पर था। अंजलि बिरला को भारतीय प्रशासनिक सेवा कैडर तो नहीं मिला बल्कि इन्हें भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (IRPS) कैडर मिला था, जिसमें वर्तमान में ये सेवा दे रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications