मौत के बाद श्रीदेवी का ये सुपर ग्लैमरस वीडियो हुआ वायरल, आप भी देखिए
मुंबई। हिंदी सिनेमा की दिलकश अदाकारा श्रीदेवी का जाना हर किसी को दुखी कर गया। कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि मात्र 54 साल की उम्र में श्रीदेवी इस तरह से दुनिया को अलविदा कह देंगी। उनके घर वाले, पूरा बॉलीवुड और उनके करोड़ों चाहने वालों के लिए ये किसी कुठाराघात से कम नहीं है। लेकिन जहां ये कड़वी सच्चाई ये है कि श्रीदेवी अब कभी भी वापस नहीं आएंगी वहीं दूसरी ओर एक मीठा सच ये भी है कि वो हमेशा अपनी अदायगी, फिल्मों और गानों के जरिए लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
श्रीदेवी को हर कोई अपनी तरह से इस वक्त याद कर रहा है। बॉलीवुड हस्तियों ने तो उन्हें अपनी तरह से यादों में जगह दी है तो वहीं उनके फैंस ने भी उनकी बहुत सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, ऐसे ही उनके एक फैन ने its_me_jahan इंस्टा पेज पर एक वीडियो शेयर किया है।

'कभी अलविदा ना कहना' का टाइटल ट्रैक
ये वीडियो कब शेयर हुआ इसकी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इस वीडियो में श्रीदेवी फोटोशूट कराते दिख रही हैं, जिसमें वो हद से ज्यादा सुंदर दिख रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में करण जौहर की चर्चित फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' का टाइटल ट्रैक बज रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है और इसी कारण ये बार-बार शेयर भी हो रहा है।

बॉलीवुड की चांदनी
इस इंस्टाग्राम के पेज पर ही अभिनेता सलमान खान के शो 'दस का दम' में बोनी कपूर के साथ श्रीदेवी का वीडियो भी शेयर किया गया है। जहां बैकग्राउंड में फेमस चांदनी गाना प्ले हो रहा है और जिस पर श्री, बोनी और सलमान खान काफी ठहाके लगा रहे हैं।

24 फरवरी को श्रीदेवी का निधन
आपको बता दें कि 24 फरवरी को श्रीदेवी की दुबई के एक होटल के कमरे के बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।












Click it and Unblock the Notifications