#Sridevi: परिवार को अब तक नहीं मिला श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, जानिए क्यों?

Recommended Video

    Sridevi को Dubai से India लाने में इस वजह से हो रहा है Delay | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई । श्रीदेवी के निधन को 44 घंटे बीत चुके हैं लेकिन अभी तक श्रीदेवी का शव परिवार के हाथ नहीं लगा है, जिसके कारण अभी तक उनके घर वाले दुबई से मुंबई के लिए रवाना नहीं हुए हैं। दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात के स्थानीय कानून के मुताबिक, किसी विदेशी की हॉस्पिटल से बाहर मौत होने पर पोस्टमॉर्टम करना ही पड़ता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रीदेवी का पोस्टमार्टम तो पूरा हो चुका है लेकिन अभी तक रिपोर्ट हाथ नहीं लगी है, जिससे श्रीदेवी का डेथ सर्टिफिकेट बन नहीं पाया है।

    अभी भी श्रीदेवी का पार्थिव शरीर पुलिस की कस्टडी में

    अभी भी श्रीदेवी का पार्थिव शरीर पुलिस की कस्टडी में

    इसलिए अभी भी श्रीदेवी का पार्थिव शरीर पुलिस की कस्टडी में ही है। कानूनी प्रक्रिया में दो से तीन घंटे लग सकते हैं, जिसके कारण उम्मीद जताई जा रही है कि आज देर रात श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचेगा।

    फैंस कर रहे हैं इंतजार

    फैंस कर रहे हैं इंतजार

    वहीं दूसरी ओर मुंबई में श्रीदेवी के फैंस भारी संख्या में उनके घर के बाहर इंतजार कर रहे हैं। बोनी कपूर के बंग्ले 'भाग्य' से मात्र 5 किमी की दूरी पर अनिल कपूर का बंग्ला है, जहां इस वक्त फिल्मी हस्तियों का जमावड़ा लगा हुआ है।

    फरेंसिक रिपोर्ट

    फरेंसिक रिपोर्ट

    सबको बस श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक श्रीदेवी की मौत की फरेंसिक रिपोर्ट आ चुकी है, लेकिन इसे अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।

    दिल का दौरा पड़ने से निधन

    दिल का दौरा पड़ने से निधन

    आपको बता दें कि बॉलीवुड की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में शामिल श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार रात को दुबई में निधन हो गया था , वो मात्र 54 साल की थीं। वह बॉलीवुड ऐक्टर मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए परिवार के साथ दुबई गई थीं और वहीं दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया, प्राप्त जानकारी के मुताबिक, श्रीदेवी का पार्थिव शरीर को आज ही एयर कार्गो से मुंबई लाया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+