Sridevi Death: श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाने की अनुमति मिली

Recommended Video

    Sridevi की body को वापिस लाने का रास्ता साफ़, आज ही वापिस आएगी चांदनी | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। आखिरकार श्रीदेवी की मौत के तीन दिन बाद उनके परिवार को पार्थिव शरीर भारत लाने की इजाजत मिल गई है, सरकारी वकील की मंजूरी मिलने के बाद पार्थिव शरीर पर लेप लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। देर शाम तक पार्थिव शरीर मुंबई आने की संभावना है। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत दुबई में 24 फरवरी की रात 11 बजे हुई थी। दुबई पुलिस की जांच, फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद सरकारी वकील सभी दस्तावेजों की जांच कर रहे थे जिसके कारण पार्थिव शरीर को भारत लाने में इतना विलंब हुआ है।

    श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाने की अनुमति मिली

    इसी बीच श्रीदेवी की मौत को लेकर मीडिया में लोगों की बयानबाजी जारी है। सबसे चौंकाने वाला बयान बीजेपी सांसद सुब्रमण्यन स्वामी की ओर से आया है। स्वामी ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि श्रीदेवी का बाथटब में डूबकर मरना संभव नहीं लगता, मुझे तो लगता है कि अभिनेत्री श्रीदेवी की हत्या हुई होगी। स्वामी ने बाथटब में डूबने वाली बात पर सवाल उठाते हुए कहा कि बाथटब में गिरकर मौत होने की बात अजीब लगती है जब तक कि कोई धक्का न दे। श्रीदेवी शराब नहीं पीती थीं ऐसे में उनकी बॉडी में शराब के अंश कहां से आए, भाजपा नेता ने श्रीदेवी की मौत मामले की दोबारा और नए सिरे से जांच करने की मांग की है।

    श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके भाग्य बंगले में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा

    आपको बता दें कि दुबई से मुंबई आने के बाद श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके भाग्य बंगले में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इस बंगले को श्रीदेवी के पसंदीदा सफेद रंग के फूलों से सजाया गया है। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में दोस्त, परिवारवाले, फिल्म और राजनितिक जगत से जुड़े लोगों शामि‍ल होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+