श्रीदेवी की आखिरी ख्वाहिश के हिसाब से अंतिम यात्रा में हर चीज होगी सफेद
Recommended Video

मुंबई। बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी की मौत के तीन दिन बाद मंगलवार दोपहर को पार्थिव शरीर भारत लाने की इजाजत मिलने के बाद श्रीदेवी का शव रात करीब 09:30 बजे मुंबई पहुंचा। उनके पति बोनी कपूर और बेटे अर्जुन कपूर शव को लेकर अनिल अंबानी के प्राइवेट जेट से भारत पहुंचे। मुंबई पहुंचने के बाद उनके एंबुलेंस को गेट नंबर 8 से निकाला गया। आपको बता दें कि गेट नंबर आठ वीआईपी गेट है। खबरों के मुताबिक मुंबई पहुंचने के बाद पहले श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को उनके पुराने घर 'भाग्य बंगला' में रखा जाएगा। कल उनका अंतिम संस्कार होना है। उनकी आखिरी ख्वाहिश के मुताबिक, विदाई में इस्तेमाल होने वाली हर चीज सफेद रंग की होगी।

श्रीदेवी को सफेद रंग बहुत पसंद था
दरअसल श्रीदेवी को सफेद रंग बहुत पसंद था, वो अक्सर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से कहा करती थीं कि वो जब इस दुनिया से जाएंगी तो उनकी यात्रा में हर चीज सफेद होनी चाहिए, इसलिए आज उनके घर में हर चीज सफेद कर दी गई है। उनके घर के दीवारों के पर्दे सफेद रंग के कर दिए गए हैं तो वहीं उनके लिए सफेद फूलों का इंतजाम किया गया है।

सफेद रंग ने बनाया पर्दे की 'चांदनी'
सफेद रंग वैसे तो लोगों के लिए बेहद कोरा होता है लेकिन सच तो ये है कि इस सफेद रंग ने उन्हें पर्दे की ना मिटने वाली 'चांदनी' बनाया था। सफेद साड़ी, सफेद सलवार और सफेद मखमली दुप्पटे में सजी श्रीदेवी को लोगों ने यश चोपड़ा की मेगा हिट फिल्म 'चांदनी' में देखा तो हर कोई उनके इस रूप के देखकर मदहोश हो गया। श्रीदेवी इससे पहले हिट थीं, सुंदर थी, ग्लैमरस थीं लेकिन फिल्म 'चांदनी' के बाद वो हर किसी के दिल की रानी हो गईं।

इस सफेद रंग ने मेरे करियर में सफलता के सारे रंग भर दिए...
खुद एक इंटरव्यू में श्रीदेवी ने कहा था मैंने जब अपने आप को चांदनी फिल्म में देखा, तो मैं खुद अपने आप को पहचान नहीं पाई थीं, एक बार तो मुझे अपने आप पर ही अभिमान हो गया था कि कोई सफेद लिबास में इतना सुंदर कैसे लग सकता है। इस सफेद रंग ने मेरे करियर में सफलता के सारे रंग भर दिए।












Click it and Unblock the Notifications