Sridevi Funeral: श्रीदेवी का शव देख रो पड़े सलमान खान, कहा-यकीन ही नहीं हो रहा वो चली गई...
Recommended Video

मुंबई। हिंदी सिनेमा की 'रूप की रानी' श्रीदेवी अब हमारे बीच में नहीं रहीं, मात्र 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली श्रीदेवी इस तरह से दुनिया को अलविदा कहेंगी, ऐसा किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। जटिल कानूनी प्रक्रिया से निपटने के बाद श्रीदेवी का शव मंगलवार देर रात दुबई से मुंबई पहुंचा, एयरपोर्ट से लेकर घर तक लोग उनकी राह में पलक बिछाएं थे, सबको बस अपनी लोकप्रिय अभिनेत्री के अंतिम दर्शन करने थे लेकिन किसी को भी इसकी इजाजत नहीं मिली।

सलमान खान
हिरोईन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट से सीधे बोनी कपूर के लोखंडवाला वाले बंग्ले में पहुंचा, जहां पहले से ही उनके परिवार के लोग उपस्थित थे। इस दौरान कई फिल्मी हस्तियां भी शोक प्रकट करने और श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने के लिए बोनी कपूर के घर पहुंची, जिसमें फिल्म अभिनेता सलमान खान भी शामिल थे।

श्रीदेवी के शव को देखकर सलमान खान रो पड़े
श्रीदेवी के शव को देखकर सलमान खान खुद को रोक नहीं पाएं और फूट-फूट कर रो पड़े। सलमान ने कहा कि मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि वो हमें छोड़कर चली गई। आपको बता दें कि सलमान खान के कपूर खानदान से काफी नजदीकी रिश्ते हैं और सलमान ने श्रीदेवी के साथ कई फिल्मों में काम भी किया है।

सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब
मालूम हो कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज सुबह 9.30 बजे से तीन घंटे के लिए सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा जाएगा, ताकि उनके प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।

दोपहर 3:30 बजे अंतिम संस्कार
इसके बाद श्रीदेवी की अंतिम यात्रा दोपहर दो बजे क्लब से चलकर लगभग 3.30 बजे एस.वी. रोड स्थित विले पार्ले वेस्ट सेवा समाज श्मशान घाट पर पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।
-
Mumbai Water Cut Update: 18 घंटे नहीं मिलेगा पानी, इन इलाकों में होगी भारी कटौती, BMC ने जारी किया अलर्ट -
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications