Sridevi Death: जानें बोनी कपूर की पहली पत्नी और बेटे अर्जुन कपूर से कैसे थे श्रीदेवी के संबंध?
Recommended Video

मुंबई। बॉलीवुड की 'चांदनी' गुम हो चुकी है। 54 साल की उम्र में बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार रहीं श्रीदेवी का निधन हो गया है। अपनी खूबसूरती और अप नी अदाकारी से करोड़ों लोगों कोअपना दीवाना बनाने वाली श्रीदेवी की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी थी। उन्होंने अपने से उम्र में काफी बड़े फिल्म निर्माता और निर्देशक बोनी कपूर से शादी की। ये शादी बोनी कपूर की दूसरी शादी थी। बोनी की पहली पत्नी पत्नी के रहते हुए श्रीदेवी और उनमें काफी नजदीकी बढ़ी, जिसके बाद मोना कपूर ने उन्हें तलाक देने का फैसला किया था।

उतार-चढ़ाव से भरी थी श्रीदेवी की जिंदगी
54 साल की श्रीदेवी की जिदंगी में जब बोनी कपूर आए तो वो उस वक्त दो बच्चों के पिता था। श्रीदेवी की वजह से उन्होंने अपनी पहली पत्नी और दोनों बच्चों को छोड़ दिया। इस बात का असर बोनी कपूर के बच्चों और श्रीदेवी के बीच के संबंध पर भी पड़ा। बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला ने कभी भी श्रीदेवी को अपनी मां नहीं माना।

मोना कपूर ने इंटरव्यू में किए चौंकाने वाले खुलासे
बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बोनी और श्रीदेवी के रिलेशन को लेकर खुलकर बात की। 2007 में एक इंटरव्यू में मोना ने कहा था कि उनकी शादी 13 साल पुरानी थी, लेकिन जब उन्हें पता चला कि बोनी श्रीदेवी को पसंद करते हैं तो उन्हें काफी धक्का लगा।उन्होंने कहा कि काफी कोशिशों के बावजूद भी उनके रिश्ते में कुछ नहीं बचा था। वो दूसरा मौका चाहकर भी नहीं पाई, क्योंकि श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। ऐसे में साथ रहने से बेहतर था कि वो रिश्ते से अलग हो जाएं।

अर्जुन ने हमेशा बनाए रखी दूरी
बोनी कपूर की पहली शादी से हुए दोनों बच्चों ने हमेशा से श्रीदेवी से दूरी बनाए रखी। अर्जुन ने एक इंटरव्यू में ये भी कहा था कि मेरे लिए श्रीदेवी सिर्फ मेरे पिता की पत्नी हैं मेरी मां नहीं। अर्जुन ने कभी श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियों से कोई रिश्ता नहीं रखा है। वो पिता बोनी कपूर से मिलते रहे, लेकिन श्रीदेवी से हमेशा दूरी बनाए रखी।

बोनी कपूर के परिवार ने बनाई दूरी
न केवल पहली पत्नी और बच्चे बल्कि श्रीदेवी के साथ शादी के बाद बोनी कपूर के परिवार ने भी उनसे दूरी बनाए रखी। वो भी इस रिश्ते से खुश नहीं थे। बोनी की मां से भी श्रीदेवी के रिश्ते अच्छे नहीं थे। वहीं भाई अनिल कपूर ने इस शादी से नाराजगी जाहिर की थी, जबकि अनिल कपूर और श्रीदेवी ने साथ में कई फिल्में की, लेकिन वो अपने भाई के साथ श्रीदेवी की शादी से खुश नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications