Sridevi Death: शादी की शहनाइयों के बीच फैल गया मातम, पढ़ें शनिवार की उस 'काली' रात की पूरी कहानी

नई दिल्लीः महज 54 साल की उम्र में बॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया। उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने से पहले उनकी तबीयत खराब हुई थी। शादी समारोह में श्रीदेवी का पैर बाथरूम में फिसल गया था, जिसके बाद वो बेहोश हो गई थी। बेहोशी की हालात में श्रीदेवी को पास के अस्पताल में ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर के छोटे भाई संजय कपूर का कहना है कि श्रीदेवी को पहले कभी भी हार्ट जैसी परेशानी नहीं रही है। उन्होंने कहा कि जब श्रीदेवी की मौत हुई तब वह होटल के कमरे में ही थीं। हम सब सकते में हैं, उन्हें कभी भी दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं हुई थी।

दुबई के अखबार खलीज टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीदेवी अमीरात टावर्स नाम के शानदार होटल में रुकी थीं। शनिवार रात को उनके साथ कोई नहीं था। न पति बोनी कपूर, न बेटी जाह्नवी और न बेटी खुशी। होटल के कमरे में वह अकेली थीं। इसी दौरान वह बाथरूम में गईं और उनका पैर फिसल गया। गिरने के बाद वह बेहोश हो गईं थीं। इसके बाद श्रीदेवी को रशीद हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्‍टरों ने बताया कि उन्‍हें दिल का दौरा पड़ा था। इंडियन कॉन्‍सुलेट के सूत्रों के मुताबिक, उन्‍हें जब तक अस्‍पताल लाया गया था तब तक वह दम तोड़ चुकी हैं। खबर यह भी है कि श्रीदेवी के शव को फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के भेजा गया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल उनका शव दुबई के पुलिस हेडक्‍वार्टर में रखा गया है।

इनकी शादी में दुबई गए थीं श्रीदेवी

इनकी शादी में दुबई गए थीं श्रीदेवी

श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ दुबई गई थी। दुबई में फिल्म प्रोड्यूसर सुरिंदर कपूर के नाती और नोएडा फिल्म सिटी के फाउंडर संदीप मारवाह के बेटे मोहित मारवाह की शादी थी। मोहित बोनी कपूर के भांजे हैं और सोनम कपूर(अनिल कपूर की बेटी) के कजिन हैं।

श्रीदेवी को छोड़कर देवर संजय कपूर वापस आ गए

श्रीदेवी को छोड़कर देवर संजय कपूर वापस आ गए

इस शादी में श्रीदेवी के साथ संजय कपूर भी दुबई गए थे, लेकिन कुछ काम से वो रात 12 बजे बई से मुंबई लौट आए। जब संजय मुंबई पहुंचे तो उन्हें श्रीदेवी की मौत की खबर मिली, जिसके बाद वो वापस दुबई गए।

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर आज शाम तक मुंबई लाया जाएगा।

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर आज शाम तक मुंबई लाया जाएगा।

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर आज शाम तक मुंबई लाया जाएगा। खबरों के मुताबिक अभी अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। उनकी मौत से हर कोई हैरान है। बॉलीवुड कलाकारों ने उनकी मौत पर दुख जताया है।

आमिर खान ने ट्वीट कर जताया दुख

आमिर खान ने ट्वीट कर जताया दुख

आमिर खान ने ट्वीट किया, "मैं श्रीदेवी जी के निधन से बेहद दुखी और सदमे में हूं। मैं उनके काम का बड़ा फैन रहा हूं। इसके अलावा जिस तरह से इंडस्‍ट्री में उन्‍होंने अपनी शालीनता से खुद को स्‍थापित किया, उसकी मैं बहुत कद्र करता हूं। उनके परिवार के सभी सदस्‍यों के प्रति मैं दिल से संवेदनाएं प्रकट करता हूं। मैम, हम हमेशा आपको प्‍यार और इज्‍जत से याद करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+