Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

श्रीदेवी की मौत पर बोलीं सरोज खान, वो मेरी बेटी जैसी थी, नहीं हो रहा उसकी मौत का यकीन

'श्रीदेवी मेरी बेटी जैसी,नहीं हो रहा उसकी मौत का यकीन'

Recommended Video

    Sridevi: Saroj Khan ने कहा इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की आस्मिक मौत पर मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने अफसोस जाहिर किया है। सरोज ने कहा 'मैं विश्वास नहीं कर पा रही कि वो नहीं रही, हम सभी विश्वास नहीं कर पा रहे। हम सब उससे बहुत प्यार करते थे, मैं और क्या कहूं।' सरोज खान ने कहा कि श्रीदेवी मेरी लिए बेटी की तरह थी। सरोज खान ने कहा कि श्रीदेवी ना सिर्फ शानदार अभिनेत्री थीं बल्कि एक बहुत उम्दा डांसर भी थीं, जिनके साथ काम करना हमेशा लाजवाब तजुर्बा रहा। श्रीदेवी और सरोज खान ने दो दर्जन फिल्मों में साथ काम किया है। इनमें जुदाई, मि. बेचारा, खुदा गवाह, लम्हे, नगीना, मिस्टर इंडिया, रूप की रानी और चांदनी जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी मौत पर बॉलीवुड हस्तियों के साथ-साथ देशभर से उनके प्रशंसकों ने दुख जाहिर किया है।

    Sridevi death Choreographer Saroj Khan I still cant believe it

    बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी की 54 साल की उम्र में शनिवार देर रात दुबई में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वो एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। कानूनी औपचारिकताओं और पोस्टमार्टम के बाद आज (सोमवार) श्रीदेवी का शरीर उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा जिसके बाद उनका शव मुंबई लाया जाएगा। मुंबई में ही श्रीदेवी का अंतिम संस्कार होना है।

    sridevi
    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+