Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जापान में बाथटब में गिरकर मर जाते हैं 19 हजार लोग, जानिए क्या कहते हैं अमेरिका के आंकड़े

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की शनिवार को दुबई में मौत हो गई। दो दिन में उनकी मौत के बारे में कई थ्योरी सामने आ चुकी हैं। पहले मीडिया में कहा गया कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है, वहीं अब श्रीदेवी के बारे में कहा जा रहा है कि उनकी मौत बाथटब में गिरने से हुई। कई लोग बाथटब की थ्योरी को मानने को तैयार नहीं हैं। लेकिन विदेशों में बाथटब में मौत होना कोई हैरानी की बात नहीं होती है, जापान और अमेरिका में तो इसे कॉमन माना जाता है।

 जरनल ऑफ जनरल ऐंड फैमिली मेडिसिन में छपी थी रिपोर्ट

जरनल ऑफ जनरल ऐंड फैमिली मेडिसिन में छपी थी रिपोर्ट

भारत में कितने लोगों की मौत बाथटब में गिरने से हुई इस बारे में कोई आधिकारिक आकंडा तो मौजूद नहीं हैं। लेकिन जापान में जरनल ऑफ जनरल ऐंड फैमिली मेडिसिन की एक रिपोर्ट के मुताबिक जापान में बाथरूम में ऐक्सिडेंट से हर साल लगभग 19 हजार लोगों की मौत हो जाती है। (ये रिपोर्ट मार्च 2017 में प्रकाशित हुई थी)

जापान में हर साल बाथटब से 19 हजार लोगों की होती है मौत

जापान में हर साल बाथटब से 19 हजार लोगों की होती है मौत

जापान की कंज्यूमर्स अफेयर्स एजेंसी की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 10 सालों में जापान में बाथटब में गिरकर होनेवाली मौत में 70 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 10 में से 9 की मौत 65 साल की उम्र से ज्यादा लोगों की है।

पुरुषों के मुकाबले औरतों की संख्या ज्यादा होती है।

पुरुषों के मुकाबले औरतों की संख्या ज्यादा होती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जापान में नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल किया जाता है और पानी का तापमान 41 डिग्री के आसपास होता है। जापान में बाथटब अपेक्षाकृत अधिक बड़े और महंगे होते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि बाथटब में मरने वालों में पुरुषों के मुकाबले औरतों की संख्या ज्यादा होती है।

अमेरिका में सामने आती हैं कई घटनाएं

अमेरिका में सामने आती हैं कई घटनाएं

वहीं, अगर अमेरिका की बात की जाए तो फेडरल मृतक डेटा 2006 के मुताबिक रोजाना एक अमेरिकी की मौत बाथटब, हॉट टब में होती है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि हर वर्ष दो लाख से अधिक लोग बाथरूम में होने वाली दुर्घटना के बाद इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचते हैं। इनमें से 14 फीसदी लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ता है।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+