कर्नाटक: हिंदूवादी नेता ने 'कुत्ते' से की गौरी लंकेश की तुलना, मचा बवाल
बेंगलुरु। रविवार को पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट गौरी लंकेश के लेकर कर्नाटक के एक हिंदूवादी संगठन के नेता ने बेहद ही आपत्तिजनक बयान दिया है। हिंदू संगठन श्री राम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने गौरी लंकेश के तुलना कुत्ते से की है। उन्होंने इसके साथ एक बार फिर कहा कि, उनके समूह का पत्रकार एवं कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या से कोई संबंध नहीं है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रमोद मुथालिक ने कहा कि, गौरी लंकेश की हत्या का विरोध करने वाले लोगों ने कांग्रेस के असफल होने का विरोध क्यों नहीं किया?

पीएम मोदी को क्यों बोलना चाहिए?
प्रमोद मुथालिक ने कहा कि,हर कोई कह रहा है कि हिंदू समूहों ने गौरी लंकेश को मारने की साजिश रची। कांग्रेस के शासनकाल में कर्नाटक में 2 और महाराष्ट्र में 2 हत्याएं हुईं। किसी ने भी कांग्रेस सरकार की विफलता पर कुछ नहीं कहा। इसकी बजाए वो कह रह हैं कि मोदी क्यों चुप हैं और गौरी लंकेश की हत्या पर कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं। पीएम मोदी को क्यों बोलना चाहिए? अगर कर्नाटक में किसी कुत्ते की मौत होती है तो पीएम मोदी को बोलना चाहिए?

मुथालिक के बयान पर जमकर लगे जय श्रीराम के नारे
इस घटना के वीडियो देखा जा सकता है कि, मुथलिक के अपमानजनक बयान के बाद वहां उपस्थित भीड़ ने उनके समर्थन में जमकर जय श्रीराम के नारे लगाए। आपको बता दें कि, प्रमोद मुथालिक ने कहा, 'श्री राम सेना का परशुराम से कोई लेना देना नहीं है। मुझे नहीं पता कि उन्होंने SIT (विशेष जांच दल) के सामने क्या कहा? मेरे साथ बहुत से लोगों ने फोटो निकलवाया है लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि वो हमारे संगठन का कार्यकर्ता है।'

परशुराम वाघमारे का संबंध हिंदू कट्टरपंथी संगठन से है
गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परशुराम वाघमारे का संबंध हिंदू कट्टरपंथी संगठन से है। बता दें कि गौरी लंकेश हत्याकांड की जांच कर रहे SIT ने शुक्रवार को कहा कि परशुराम वाघमारे ने इस हत्या को अंजाम दिया था। एसआईटी के एक अधिकारी ने बताया कि गौरी लंकेश, गोविंद पंसारे और एमएम कलबुर्गी की मर्डर के लिए एक ही हथियार का इस्तेमाल किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications