अपना सोना पाने के लिए एक सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे श्रीलंका के 6 लोग, बोले- जब तक मिल नहीं जाता हिलेंगे नहीं

कोलंबो जाने वाले 6 श्रीलंकाई ट्रांजिट यात्री चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक सप्ताह से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

चेन्नई, 10 जून : कोलंबो जाने वाले 6 श्रीलंकाई ट्रांजिट यात्री चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक सप्ताह से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप लगाया कि भारतीय अधिकारियों ने उनके 7 किलो सोने को अवैध रूप से जब्त कर लिया है।

gold

सीमा शुल्क अधिकारी इस बात पर अड़े हैं कि सोना विमान के शौचालय और अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल के टॉयलेट से बरामद किया गया था। वहीं, सभी 6 श्रीलंकाई यात्री सोने के व्यापारी होने का दावा कर रहे हैं। अपना सोना वापस मिलने तक चेन्नई हवाई अड्डे से बाहर जाने से इनकार कर रहे हैं।

सोना मिलने तक करेंगे इंतजार

उनमें से एक यात्री ईशानुल हक ने एनडीटीवी को बताया कि दुबई से हमारी इंडिगो की फ्लाइट लगभग 4:10 बजे उतरी। वे हमें लगभग 9 बजे ही टर्मिनल पर ले गए। उन्होंने हमें पांच घंटे तक फ्लाइट में रखा। हमें अपना सोना चाहिए। हम इसके बिना अपने देश के लिए नहीं निकलेंगे।

मारपीट का लगाया आरोप

श्रीलंकाइयों ने कहा कि दुबई के हवाई अड्डे पर सोने की खरीद से संबंधित दस्तावेज भी दिखाए थे। उनका आरोप है कि भारतीय सीमा शुल्क अधिकारियों ने उनके मोबाइल फोन छीन लिए और उनके साथ मारपीट की।

जांच की मांग की

श्रीलंकाई लोगों ने एक वकील को नियुक्त किया है और वे अपना सोना की वापसी के लिए जांच की मांग कर रहे हैं। उनके वकील एस जहीर हुसैन ने वरिष्ठ सीमा शुल्क अधिकारियों को पत्र लिखकर सीसीटीवी फुटेज और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+