श्रीलंका ने 55 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
कोच्चि, 20 दिसंबर। श्रीलंका की नौसेना ने 8 भारतीय मछुआरों की नाव को जब्त कर लिया है और कुल 55 मछुआरों को अवैध शिकार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। श्रीलंका सरकार की एजंसी का कहना है कि ये लोग तमिलनाडु के रामेश्वरम, डेल्फ्ट द्वीप के दक्षिण पूर्व जाफना के रहने वाले थे। यह कार्रवाई कोरोना प्रोटोकॉल के तहत की गई है, रैपिड एंटिजेन टेस्ट के बाद इन मछुआरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। श्रीलंका की एजेंसी का कहना है कि नौसेना लगातार अवैध तरीके से श्रीलंका की सीमा में मछली पकड़ने वालों के खिलाफ पेट्रोलिंग करती है। पेट्रोलिंग के दौरान नौसेना ने पहले 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया था।













Click it and Unblock the Notifications