PM इंटर्नशिप स्कीम में बड़े बदलाव की मांग, स्टूडेंट ट्राइब के श्री चरण लक्कराजू ने PM Modi को लिखी चिट्ठी

PM Internship Scheme: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म स्वीकार किए जा रहे हैं। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इस स्कीम के लिए आवेदन कर कर रहे हैं। इसी बीच Student Tribe के फाउंडर Sri Charan Lakka Raju ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर उनसे एक बड़ी मांग कर दी है। वहीं, स्टूडेंट ट्राइब के संस्थापक ने इस योजना को युवाओं के लिए 'मास्टरस्ट्रोक' बताया।

पीएम मोदी को लिखे पत्र में Charan Lakka Raju ने मांग की है कि Universities में फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी इस योजना में शामिल करने पर विचार करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने करियर में सफलता हासिल करने में यह योजना मददगार साबित होगी।

PM Modi

पीएम इंटर्नशिप योजना को बताया 'मास्टरस्ट्रोक'

स्टूडेंट ट्राइब के फाउंडर Sri Charan Lakka Raju ने केंद्र सरकार की इस पहल को 'मास्टरस्ट्रोक' बताया। उन्होंने छात्रों के भविष्य के लिए उठाए गए इस कदम की तारीफ की और कहा यह योजना देशभर के छात्रों के भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। छात्र राजनीति में 15 सालों से सक्रिय लक्का राजू ने कहा कि हमने छात्रों को ऐसी योजनाओं का लाभ लेते देखा है।

क्या मांग की ?

श्री चरण लक्का राजू ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को पीएम इंटर्नशिप योजना में शामिल करके इस स्कीम का फायदा 2 करोड़ युवाओं तक पहुंचाया जा सकता है। रोजगार पाने और उसके सृजन में यह स्कीम बहुत बड़ी पहल साबित होगी।

लक्का राजू ने पीएम इंटर्नशिप स्कीम जैसे बेहतरीन पहल को अपना पूरा समर्थन देने का वादा किया है साथ ही राष्ट्र के युवाओं के हित में काम करने की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।

क्या है पीएम इटर्नशीप स्कीम?

PM इंटर्नशिप योजना के तहत युवाओं को देश की टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का अवसर दिया जाएगा। इस स्कीम के तहत पांच साल की अवधि में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के मौके प्रदान करना है। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के तहत इसकी अवधि 12 महीने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+