9 जून को खुलेगा पद्मनाभस्वामी मंदिर, मस्जिद के लिए भी जारी हुए दिशा-निर्देश
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर 9 जून से फिर से खुलने जा रहा है। मंदिर के कार्यकारी अधिकारी ने कहा है कि हम एक वर्चुअल कतार प्रणाली शुरू कर रहे हैं, जिसमें एक बार में केवल 35 लोगों को अनुमति दी जाएगी। मंदिर सुबह में 8:15 से सुबह 11:15 बजे तक और शाम को 4 से 5 बजे के बीच खुला रहेगा, तो वहीं जामिया मस्जिद, बेंगलुरू ने रविवार को मीडिया से कहा कि मस्जिद में ज्यादा उम्र और 10 साल से छोटे बच्चों को अंदर आने की इजाजत नहीं होगी।

मस्जिद के लिए भी जारी हुए दिशा-निर्देश
लोग मस्जिद के अंदर सैनेटाइजर टन्नल से प्रवेश करके ही अंदर आएंगे, पहले जुम्मा के दिन 10000 के करीब लोग नमाज अदा करने आते थे लेकिन अब 1000-1500 लोग ही नमाज अदा कर पाएंगे, आपको बता दें कि कोरोनावायरस संकट के बीच केंद्र सरकार की गाइडलाइन के तहत 8 जून से सभी धार्मिक स्थल खोले जाएंगे।
Recommended Video
केंद्र सरकार के कड़े नियमों का पालन करना होगा
कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों ने केंद्र सरकार के कड़े नियमों का पालन करते हुए 8 जून से मंदिरों को खोलने का फैसला लिया है, तो वहीं गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों को खोल रही है, लोगों की भीड़ नहीं होनी चाहिए. धार्मिक जगहों पर किसी तरह का कोई आयोजन नहीं होगा. हमने चर्च, मंदिरों और मस्जिदों को खोलने का फैसला लिया है, जहां लोग आकर प्रार्थना कर सकेंगे, लेकिन किसी भी तरह की कोई आरती नहीं होगी।
सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का करना होगा पालन
तो वहीं केरल के तिरुवनंतपुरम में पालम जुमा मस्जिद को सार्वजनिक रूप से न खोलने का फैसला किया गया है। मस्जिद के इमाम वीपी सुहैब मौलवी ने कहा, 'यहां पर देश विदेश से पर्यटक आते हैं, इसलिए भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल होगा। यही वजह है कि हमने मस्जिद नहीं खोलने का फैसला किया है।' आठ जून से यहां भी मंदिर खुलने की तैयारियां हो गई हैं और मंदिर खोले जाएंगे। यहां पर भी सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर स्थानीय भाषा में बोर्ड लगा दिए गए हैं और लोगों को बार-बार इसके पालन के लिए भी चेताया जाएगा।
जामा मस्जिद भी खुल जाएगी
इसके अलावा आठ जून से दिल्ली की जामा मस्जिद खुल जाएगी। इसके लिए अभी से ही तैयारियां की जा रही हैं। मस्जिद में सोशल डिस्टेंसिंग के बोर्ड लगाए जा रहे हैं और जहां पर लगता है कि यहां पर ज्यादा भीड़ इकट्ठा हो सकती है वहां पर भी चिह्न बनाए गए हैं। दिल्ली में भी आठ तारीख से मॉल और धार्मिक स्थल खोले जा रहे हैं। मॉल में अभी से ही तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाए जा रहे हैं और हर जगह सैनिटाइजर भी रखा गया है ताकि जो लोग आएं वो लगातार अपना हाथ सैनेटाइज करते रहें।












Click it and Unblock the Notifications