Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत में सितंबर से स्पूतनिक वी का प्रोडक्शन हो सकता है शुरू, इन कंपनियों से कॉन्ट्रैक्ट पर चल रही है बात

नई दिल्ली, जुलाई 31। दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक वी का भारत में वैक्सीनेशन तो शुरू हो गया है, लेकिन अभी प्रोडक्शन शुरू नहीं हुआ है, लेकिन अब उम्मीद है कि सितंबर से भारत में स्पूतनिक वी का प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। शनिवार को रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (RDIF) ने इस बारे में जानकारी दी। संगठन ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "भारत में स्पूतनिक वी का उत्पादन सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है, हम कोशिश कर रहे हैं कि भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, ग्लैंड फार्मा, हेटेरो बायोफार्मा, पैनेशिया बायोटेक, स्टेलिस बायोफार्मा, विरचो बायोटेक और मोरपेन लेबोरेटरीज जैसी कंपनियों के साथ उत्पादन को लेकर कॉन्ट्रैक्ट किया जाए।"

Sputnik V

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Russia ने दो अलग Vaccine के मिश्रण का किया ट्रायल | वनइंडिया हिंदी

    रूस में अगस्त तक स्थिति सामान्य होने का इंतजार

    RDIF ने अपने बयान में आगे कहा है कि हम अगस्त तक भारत में स्पूतनिक वी और स्पुतनिक लाइट की डिलीवरी में तेजी लाने की है। आपको बता दें कि इससे पहले, डॉ रेड्डीज ने कहा था कि रूस में बढ़ते कोरोना के मामलों की वजह से स्पूतनिक वी वैक्सीन आने में देरी हो रही है, ऐसे में अगस्त तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। साथ ही RDIF ने कहा है कि स्पूतनिक वी के दूसरे घटक बैचों के निर्माण में देरी की रिपोर्ट्स भी गलत हैं। भारत में कई RDIF पार्टनरों ने पहले ही दूसरे घटक बैचों का उत्पादन किया है, जो रूस में गमालेया सेंटर से वेरिफिकेशन के इंतजार में है।

    भारत में स्पूतनिक की 2.5 लाख डोज लगाई जा चुकी हैं

    इससे पहले डॉक्टर रेड्डीज लैब ने भी अपने एक बयान में कहा था कि भारत में स्पूतनिक वी का उत्पादन सितंबर-अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है। दवा निर्माता कंपनी डॉ रेड्डी के प्रमुख बाजारों के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफीसर (CEO) एमवी रमन ने कहा था कि रूस में कोविड-19 के नए मामलों में तेजी से स्पूतनिक-वी की डोज के भारत आने में देरी हो रही है जो अगस्त तक ठीक होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि स्पूतनिक-वी वैक्सीन को देशभर के 80 शहरों में वैक्सीनेशन के लिए उतारा गया था और अभी तक 2.5 लाख लोगों को इसकी डोज लगाई जा चुकी हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+