महंगाई की मार: आसमान छू रही है सब्जी की कीमतें, बेस्वाद हुआ खाना
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। महंगाई की 'डायन' ने एक बार फिर लोगों के जेब पर हमला बोला है। पिछले 15 दिनों में महंगाई का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। कीमत में डबल सेंचुरी लगाने के बाद दाल तो पहले ही थाली से गायब हो चुकी थी लेकिन अब सब्जी ने भी सिर दर्द दे दिया है। हरी सब्जी के बीज में अपने लाल रंग पर इठलाने वाले टमाटर ने नाक में दम कर दिया है।महंगाई घटी या महज आंकड़ों का खेल
आईबीएन 7 चैनल पर दिखाए गए आंकड़ों की मानें तो टमाटर का भाव 1750 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है, जो 29 अप्रैल को 600 रुपये प्रति क्विंटल पर बिक रहा था। भिंडी 2500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में मिल रही है, जो 29 अप्रैल को 2000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिक रही थी। पत्ता गोभी का भाव 1175 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है, जबकि 29 अप्रैल को इसका भाव 525 रुपये था।

बैंगन का भाव 1925 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है, जो 29 अप्रैल को 875 रुपये प्रति क्विंटल पर बिक रहा था। गोभी 2740 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में मिल रही है, जो 29 अप्रैल को 2085 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिक रही थी। आलू का भाव 1670 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है, जबकि 29 अप्रैल को इसका भाव 1100 रुपये था।












Click it and Unblock the Notifications