SpiceJet की फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग, कॉकपिट में 'झूठी' वार्निंग के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर लौटी
SpiceJet Flight की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैडिंग कराई गई। यह तब हुआ जब कॉकपिट में 'झूठी' वार्निंग देखने को मिली।

फ्लाइट्स में खराबी के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक बार फिर स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। कॉकपिट में झूठे अलर्ट के बाद मंगलवार को दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट संख्या एसजी-8373 (दिल्ली-श्रीनगर) को वापस दिल्ली में उतार गया।
कॉकपिट की फॉल्स वार्निंग
इमरजेंसी लैडिंग को लेकर स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली-श्रीनगर उड़ान दिल्ली लौट आई है, क्योंकि कॉकपिट में आग लगने की चेतावनी वाली लाइट जल रही थी। लाइट जलने के बाद कैप्टन द्वारा किए गए प्रयासों से बाद में वह बुझ गई थी, हालांकि विमान को सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पर उतरा गया।
आग या धुएं की नहीं कोई खबर
स्पाइसजेट ने बताया कि AFT कार्गो में आग या धुएं की कोई खबर नहीं थी। प्लेन के लैंड होने के बाद जब कॉकपिट खोलकर देखा गया तो कुछ भी ऐसा नहीं पाया गया। इस तरह माना जा रहा है कि यह फॉल्स वार्निंग यानी गलत चेतावनी थी।
एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि स्पाइसजेट बी737 विमान संचालन उड़ान एसजी-8373 को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा, क्योंकि कॉकपिट में एएफटी कार्गो आग की अलर्ट लाइट जगमगा रही थी। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फ्लाइट पर कुल 140 यात्री थे।
वाराणसी में हुई थी इस वजह से लैडिंग
Recommended Video
इससे पहले फरवरी में पटना एयरपोर्ट से अमृतसर जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट को एक महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैडिंग कर उतारा गया था, हालांकि उसके बाद भी महिला की जान नहीं बचाई जा सकी।
महिला पंजाब के तरनतारन की रहने वाली 59 वर्षीय सरबजीत कौर थी, जिसकी अचनाक विमान के अंदर तबीयत बिगड़ने लगी थी। हालांकि क्रू मेंबर ने महिला का प्राथमिक उपचार किया था, लेकिन तबीतय में कोई सुधार नहीं हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications