स्पाइस जेट का खास ऑफर, महज 399* रुपये में भरें उड़ान
नई दिल्ली। स्पाइस जेट अपने उपभोक्ताओं के लिए तीन दिनों की खास सेल लेकर आई है। कंपनी ने अपनी कुछ घरेलू उड़ानों की एक तरफ की यात्रा के लिए बेस फेअर 399 रुपये कर दिए हैं। इस यात्रा में सरचार्ज और टैक्स अलग से हैं।
ग्रेट इंडीपेंडेंस सेल के नाम से शुरू की गई इस सेल की शुरूआत 11 अगस्त की आधी रात से होगा। इस सेल के तहत यात्री 18 अगस्त से 30 सितंबर के बीच अपने लिए फ्लाइट बुक करा सकते हैं। कंपनी ने प्रेस रिलीज जारी करके इस सेल की जानकारी सबके सामने रखी है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्पाइस जेट का खास सेल
399 रुपये बेस फेअर वाले इस खास ऑफर शुरूआत जिन लोकप्रिय मार्गों से हो रही है उनमें अहमदाबाद-मुंबई, अमृतसर-श्रीनगर, बंगलुरु-चेन्नई, बंगलुरु-कोच्चि, कोयम्बटूर-हैदराबाद, जम्मू-श्रीनगर, मुंबई-गोवा और मुंबई-हैदराबाद समेत कई दूसरे घरेलू रूट शामिल हैं।
ईंथ इंटरनेशनल नेटवर्क ने दुबई से दिल्ली और दुबई से मुंबई रूट के लिए 2,999 रुपये का बेस फेअर रखा है। इसमें टैक्स और दूसरे चार्ज शामिल नहीं हैं।
इस नई सेल के तहत टिकटों की बुकिंग डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट स्पाइसजेट डॉट कॉम के साथ-साथ दूसरे ऑनलाइन यात्रा पोर्टल्स से भी किया जा सकता है। इसके अलावा स्पाइसजेट मोबाइल ऐप और ट्रवेल एजेंट्स से भी इन टिकटों की बुकिंग कराई जा सकती है।
कई प्रमुख रूटों पर इस ऑफर मिलेगा फायदा
इस ऑफर के तहत कराई गई टिकटें रिफंडेबल (केवल सांविधिक कर ही वापस) और बदली जा सकती हैं। ये बदलाव टिकट फीस और किराये में अंतर के तहत होगी।
इस ऑफर के तहत कराई गई टिकट में सीटों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इसमें ग्रुप बुकिंग शामिल नहीं है। इसे किसी और ऑफर के साथ जोड़ा भी नहीं जा सकता। ये ऑफर केवल नॉन स्टॉप फ्लाइट्स के लिए प्रभावी है। किराया भी इलाकों की दूरी और उड़ान के कार्यक्रम के आधार पर तय होगा।
स्पाइस जेट ने पिछले 14 महीनों से लगातार सबसे ज्यादा लोड फैक्टर दर्ज किया है, ये करीब 90 फीसदी है।












Click it and Unblock the Notifications