सांसद रविंद्र गायकवाड़ का बुक टिकट स्पाइसजेट ने रद्द कर दिया

एयर इंडिया से पांच बार टिकट कैंसिल होने के बाद शिवसेना सांसद ने स्पाइसजेट में भाग्य आजमाया लेकिन मशीन ने उनके नाम को पहचान लिया।

दिल्ली। शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ का स्पाइसजेट से जाने का सपना तब बिखर गया जब उनके नाम को देखकर रिजर्वेशन सिस्टम ने बुक टिकट को कैंसिल कर दिया।

सांसद रविंद्र गायकवाड़ का बुक टिकट स्पाइसजेट ने रद्द कर दिया

एयर इंडिया में मारपीट प्रकरण के बाद बदनाम हुए सांसद को विमान यात्रा करने का मौका नहीं मिल रहा है। एयर इंडिया ने उनका टिकट पांच बार कैंसिल कर दिया। इसके बाद प्राइवेट जेट से जाने की कोशिश में उन्होंने स्पाइसजेट में पुणे से अहमदाबाद जाने का टिकट बुक कराया था लेकिन वह भी रद्द हो गया।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने इस बारे में बताया है कि सांसद ने सोमवार रात की फ्लाइट का टिकट बुक कराया था लेकिन कंपनी के रिजर्वेशन सिस्टम ने उनका नाम देखकर टिकट रद्द कर दिया। इससे पहले एयर इंडिया और इंडिगो ने उनका टिकट कैंसिल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+