899 रुपए में करिये हवाई यात्रा

बैंगलुरू। घूमने के शौकीन लोगों के लिए इस दीवाली स्पाइसजेट बंपर ऑफर लेकर आया है। महज 899 रुपए में आप हवाई यात्रा कर सकते हैं। यह ऑफर स्पाइसजेट दीवाली धमाका सेल के नाम से लेकर आया है। अगर आप इतने कम दाम में हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जल्दी से जल्दी अपना टिकट बुक कराना होगा। कंपनी ने पहले आओ पहले पाओ के आधार पर यह योजना शुरु की है।

spicejet

लेकिन यह ऑफर सिर्फ बैंगलुरू, कोच्चि और चेन्नई के शहरों के लिए ही है। इस ऑफर मे उन्ही लोगों को कंपनी 899 रुपए में हवाई यात्रा करने का मौका दे रही है जिन्होंने पहले से ही अपने टिकट बुक करा लिए हैं। ऑफर के तहत आपको टिकट की बुकिंग 26 अक्टूबर रात बारह बजे से पहले करानी होगी। साथ ही यात्रा की तारीख 1 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर तक की ही होनी चाहिए। हालांकि कंपनी अन्य शहरों के लिए भी काफी छूट दे रही है।

टिकट बुक कराते समय आपको एक बात का विशेष खयाल रखना होगा कि टिकट कैंसल कराने पर कंपनी लगभग नगण्य राशि ही वापस करती है। साथ ही यह ऑफर आपको कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर टिकट बुक कराने पर पर मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+