स्पेशल ट्रेन से सिर्फ रजिस्टर्ड लोग ही जा सकेंगे अपने घर: सेंट्रल रेलवे
नई दिल्ली। मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने शुक्रवार को कहा कि विशेष ट्रेन की सुविधा केवल चिह्नित और पंजीकृत लोगों को ही मिलेगी। केवल उन लोगों को यह सुविधा मिलेगी जिन्हें राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा रेलवे स्टेशन पर लाया जाएगा। अन्य किसी भी परिस्थिति में रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले किसी भी व्यक्ति को यह सुविधा नहीं मिलेगी। रेलवे ने कहा है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर 25 मार्च से देश भर में लागू लॉकडाउन के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी श्रमिकों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य लोगों की वापसी के लिए शुक्रवार को मजदूर दिवस से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलायी जाएंगी।

जानकारी के मुताबिक पहली ऐसी ट्रेन शुक्रवार सुबह 4:50 बजे हैदराबाद से झारखंड के लिए रवाना हुयी जिसमें 1,200 यात्री हैं. रेलवे ने शुक्रवार को छह श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इनमें लिंगमपल्ली से हटिया, नासिक से लखनऊ, अलुवा से भुवनेश्वर, नासिक से भोपाल, जयपुर से पटना और कोटा से हटिया के बीच चलने वाली ट्रेन शामिल हैं। रेलवे ने कहा कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार यह फैसला किया गया है कि लॉकडाउन के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी श्रमिकों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य लोगों के लिए शुक्रवार को मजदूर दिवस से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलायी जाएंगी।
दूसरी विशेष ट्रेन केरल-ओडिशा के बीच शाम 6 बजे ट्रेन
बता दें कि राज्यों की विशेष मांग पर केरल से करीब 12,00 प्रवासी मजदूरों को लेकर अलुवा रेलवे स्टेशन से एक विशेष ट्रेन ओडिशा के भुवनेश्वर के लिए शुक्रवार शाम को रवाना होगी। राज्य मंत्री वीएस सुनील कुमार ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही ओडिशा के प्रवासी मजदूर एर्नाकुलम जिले के राहत कैंपों में ठहरे हुए थे। कुमार ने कहा कि सरकारी दिशा-निर्देशों के तहत प्रवासी मजदूरों को सरकारी बसों के जरिए स्टेशन तक लाया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि विशेष ट्रेन शाम छह बजे रवाना होगी।












Click it and Unblock the Notifications