Special Trains: त्योहारों में सफर होगा आसान, रेलवे चला रहा 1243 स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरी लिस्ट
Special Trains in Festive Season: त्योहारों और मेलों में सफर अब पहले से ज्यादा आसान होने वाला है। जनमाष्टमी, स्वतंत्रता दिवस और बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए खास इंतजाम किए हैं।
देशभर में 1243 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो न सिर्फ लंबी दूरी के यात्रियों को राहत देंगी बल्कि छोटे रूटों पर भी लोगों के सफर को आसान बनाएंगी। इन ट्रेनों के जरिए दिल्ली, मुंबई, जबलपुर, मथुरा, रामदेवरा, गोवा, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम समेत कई शहरों और धार्मिक स्थलों तक सीधी सुविधा मिलेगी। सभी जोन ने अपने-अपने रूट के अनुसार अलग-अलग तारीखों पर ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है, जिससे लंबी दूरी और स्थानीय दोनों तरह के यात्रियों को फायदा होगा।

मुख्य ट्रेन सेवाएं और तारीखें
जनमाष्टमी स्पेशल (पश्चिम मध्य रेलवे)
- हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर: 15 से 18 अगस्त
- जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन: 14 से 17 अगस्त
ये भी पढ़ें: 'हमारे घर के नवरात्रि प्रसाद में मछली', 15 अगस्त को मांस बिक्री पर रोक, भड़के आदित्य ठाकरे
जन्माष्टमी (उत्तर मध्य रेलवे)
झांसी, मथुरा, दिल्ली-प्रयागराज रूट पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें
समय: 14 से 19 अगस्त के बीच
रामदेवरा मेला स्पेशल (उत्तर पश्चिम रेलवे)
- भगत की कोठी-रामदेवरा: 22 अगस्त से 7 सितंबर
- लालगढ़-रामदेवरा: 25 अगस्त से 3 सितंबर
- श्रीगंगानगर-रामदेवरा: 23 अगस्त से 6 सितंबर
स्वतंत्रता दिवस स्पेशल (दक्षिण पूर्व रेलवे)
- दिघा-शालीमार: 15 अगस्त
- मालतीपटपुर-संत्रागाछी: 15 अगस्त
लंबी दूरी की स्पेशल सेवाएं
- मुंबई-गोवा, सोलापुर-धर्मावरम, मंगलुरु-विजयपुरा, हुबली-करैकुडी
- चेन्नई-सेंगोट्टई, तिरुवनंतपुरम-मंगलुरु
अलग-अलग तारीखों पर अगस्त-सितंबर में संचालन
पूर्वी भारत के छोटे रूट स्पेशल (पूर्व रेलवे व उत्तर पूर्व रेलवे)
गोड्डा-देवघर, देवघर-जमालपुर, मथुरा-कासगंज : ज्यादातर अनारक्षित ट्रेनें, अगस्त के विभिन्न दिनों में संचालन
मेलों और त्योहारों में अतिरिक्त सुविधा
इन स्पेशल ट्रेनों का उद्देश्य त्योहारों और मेलों के दौरान होने वाली भीड़ को संभालना है। रामदेवरा मेला, जन्माष्टमी जैसे अवसरों पर यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होती है, ऐसे में रेलवे की यह पहल भीड़ को बांटने और यात्रा को सुगम बनाने में मदद करेगी।
यात्रियों के लिए अहम जानकारी
सभी स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइम-टेबल, तारीखें और स्टॉपेज संबंधित जोन की आधिकारिक वेबसाइट और NTES ऐप पर देखे जा सकते हैं। इन ट्रेनों में सीटें सीमित हैं, इसलिए अग्रिम टिकट बुकिंग कराने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें: 15 अगस्त के लिए दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, फ्लाइट शेड्यूल भी हुआ चेंज, चेक करें लेटेस्ट अपडेट












Click it and Unblock the Notifications