15 अगस्त के लिए दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, फ्लाइट शेड्यूल भी हुआ चेंज, चेक करें लेटेस्ट अपडेट
15 August Delhi Metro Timing: हर साल 15 अगस्त को देश की राजधानी दिल्ली देशभक्ति के रंग में रंग जाती है। लाल किले पर प्रधानमंत्री का तिरंगा फहराना और हजारों लोगों का वहां जुटना इस दिन का खास आकर्षण होता है। इस मौके पर सुरक्षा और व्यवस्था दोनों ही सख्त रहती हैं। इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इस साल स्वतंत्रता दिवस पर यात्रियों के लिए खास इंतज़ाम किए हैं।
मेट्रो सेवाएं सामान्य से दो घंटे पहले सुबह 4 बजे से शुरू होंगी, जिससे समारोह में शामिल होने वाले मेहमान, आमंत्रित और आम लोग आसानी से समय पर लाल किला पहुंच सकें। इसके साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा को देखते हुए विशेष ट्रैफिक और उड़ान नियम लागू रहेंगे।

स्वतंत्रता दिवस पर मेट्रो का समय बदला
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बुधवार को घोषणा की कि 15 अगस्त 2025 को सभी मेट्रो लाइनों पर ट्रेन सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होंगी। इसका उद्देश्य लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में आने वाले विशेष मेहमानों, आमंत्रितों और आम जनता की सुविधा सुनिश्चित करना है।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में मौसम खराब, जानिए दिल्ली का हाल, क्या बरसेंगे बादल?
6 बजे तक हर 30 मिनट में ट्रेन
DMRC के अनुसार, सुबह 4 बजे से 6 बजे तक मेट्रो हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेगी। 6 बजे के बाद सभी लाइनें अपने नियमित समय और शेड्यूल के अनुसार संचालित होंगी।
आमंत्रण पत्र धारकों के लिए खास QR टिकट
रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी मान्य आमंत्रण पत्र रखने वालों को विशेष QR टिकट दिए जाएंगे, जिनसे वे समारोह स्थल तक आने-जाने के लिए यात्रा कर सकेंगे। इसका खर्च रक्षा मंत्रालय द्वारा DMRC को दिया जाएगा। लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन समारोह स्थल के सबसे नजदीक हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन पर रोक
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, 15 अगस्त को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक और शाम 4 बजे से 7 बजे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर नॉन-शेड्यूल फ्लाइट्स का लैंडिंग और टेकऑफ बंद रहेगा। यह सुरक्षा कारणों से किया जाएगा।
सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक बदलाव
बुधवार को लाल किले पर समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई, जिसमें सुरक्षा बल, सांस्कृतिक दल और औपचारिक तैयारियां शामिल थीं। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर कई सड़कों पर 4 बजे से 10 बजे तक वाहनों की आवाजाही रोकी। लोटियन रोड, चांदनी चौक रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग और निषाद राज मार्ग बंद रहे, जबकि कश्मीरी गेट, सालिमगढ़ बायपास और विकास मार्ग से आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR स्ट्रे डॉग्स रिमूवल पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर टकराव, अब CJI बोले- “गौर करूंगा”












Click it and Unblock the Notifications