पीएमएलए कोर्ट ने नीरव मोदी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया
मुंबई। मुंबई की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने पंजाब नेशनल बैंक फ्रॉड मामले में नीरव मोदी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। इससे पहले भी अदालत कई वारंट नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ जारी कर चुकी है। इससे पहले आठ अप्रैल को मुंबई में सीबीआई की विशेष अदालत ने नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे।

पंजाब नेशनल बैंक से 12 हजार करोड़ से ज्यादा का फ्रॉड कर फरार हुए नीरव मोदी के ब्रिटेन में होने की बात कही जा रही है। भारतीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू ने सोमवार को ब्रिटेन की गृह राज्य मंत्री बैरोनेस सुशान विलियम्स से मुलाकात की है। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश सरकार भारत के भगोड़े आरोपियों नीरव मोदी और विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए सहयोग करने को तैयार है।
नीरव मोदी ने ब्रिटेन में राजनीतिक शरण मांगी है। उनका कहना है कि भारत सरकार की वजह से उनका कारोबार डूब गया।नीरव मोदी के पास फिलहाल सिंगापुर का पासपोर्ट बताया गया है और वो अभी लंदन में हैं।












Click it and Unblock the Notifications