एलओसी पार स्पेशल ऑपरेशन से सरकार और सेना अनजान
नई दिल्ली। बुधवार रात को अचानक सोशल मीडिया और हर जगह पर उरी आतंकी हमले के बाद इंडियन आर्मी के एलओसी के दूसरी ओर चलाए गए खास ऑपरेशन की चर्चाएं थीं। दिलचस्प बात है कि सेना और सरकार दोनों ही इससे अनजान हैं और दोनों की ओर से इस खबर से इंकार कर दिया गया है।

सेना के सूत्रों ने किया इंकार
वहीं दूसरी ओर सेना के सूत्रों की ओर से जो जानकारी दी गई है कि इस तरह का कोई भी ऑपरेशन नहीं हुआ है।
सरकार के उच्च सूत्रों की ओर से भी इस बात से इंकार किया जा रहा है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक उन्हें इस बारे में या ऐसे किसी ऑपरेशन की कोई जानकारी नहीं है।
क्या है वेबसाइट की रिपोर्ट में
क वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि उरी आतंकी हमले के बाद इंडियन आर्मी की स्पेशल फोर्सेज ने एलओसी पार करके एक खास ऑपरेशन को अंजाम दिया है।
20 और 21 सितंबर को हुए इस ऑपरेशन में तीन आतंकी कैंपों में मौजूद 20 आतंकियों के मारे जाने का दावा किया है। यह भी लिखा है कि इसमें 200 आतंकी भी घायल हैं। फेसबुक से लेकर ट्विटर तक इसके बारे में बातें हो रही हैं।
कोई पुष्ट जानकारी नहीं
राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मसलों पर लिखने वाले नितिन गोखले ने ट्वीट किया कि यह जानकारी गलत है और उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। सेना के सभी सूत्रों ने इस खबर से इंकार कर दिया है।
वहीं सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है और न ही सरकार ने इस खबर से इंकार किया है। सरकार में मौजूद अधिकारियों ने जरूर कहा है कि इस तरह के ऑपरेशन के बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications