संसद की नई बिल्डिंग में के विशेष सत्र में बोलेंगे मनमोहन सिंह, मेनका गांधी, शीबू सोरेन

संसद का साझा सत्र कल संसद की नई बिल्डिंग में होगा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी मेनका गांधी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता शीबू सोरेन और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भाषण होगा। सूत्रों के अनुसार तीनों को 5-5 मिनट का वक्त दिया गया है।

मेनका गांधी पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं जोकि मौजूदा लोकसभा सांसदों में सबसे लंबे कार्यकाल से लोकसभा की सदस्य हैं। वहीं राज्यसभा सांसद मनमोहन सिंह राज्यसभा में सबसे लंबे समय राज्यसभा सांसद हैं। शीबू सोरेन दोनों सदनों में मिलाकर सबसे अधिक समय से दोनों सदनों के सदस्य हैं।

parliament

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओमर बिरला, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल, विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी भी सदन के दोनों सदनों में बोलेंगे। रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों की मीटिंग संसद की नई बिल्डिंग में होगी।

आज संसद के दोनों सदनों में पिछले 75 साल के संसदीय लोकतंत्र की चर्चा हुई और दोनों सदनों की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया। अब दोनों सदनों की बैठक मंगलवार को शुरू होगी। राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने सदन की काररवाई को स्थगित करते हुए कहा कि सदन की अगली कार्रवाई नई बिल्डिंग में दोपहर 2.15 बजे होगी। संसद का विशेष सत्र 22 सितंबर तक चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+