स्पैम कॉल और धोखाधड़ी मैसेज से मिलेगी मुक्ति, अश्विनी वैष्णव बोले- जल्द आने वाला है नया कानून, मसौदा तैयार
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार अपने दूरसंचार विधेयक के माध्यम से ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफार्मों के लिए 'लाइट टच' नियम लाने जा रही है।
नई दिल्ली, 24 सितंबर: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार अपने दूरसंचार विधेयक के माध्यम से ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफार्मों के लिए 'लाइट टच' नियम लाने जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अब ग्राहकों को स्पैम कॉल (फालतू कॉल) और संदेशों से राहत मिलेगी। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि यह बिल उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिहाज से काम करेगा।

लोगों को अब परेशानी नहीं होगी
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जहां भी संभव हो विनियमन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत प्रभावी साधन होना चाहिए। हमें जहां भी आवश्यकता हो वहां सख्त प्रभावी विनियमन करना होगा। बाकी सभी जगहों पर आसान नियम होंगे। इसलिए किसी को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

तैयार किया जाएगा अंतिम मसौदा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दूरसंचार विधेयक का मसौदा अभी सभी हितधारकों के साथ विचार-विमर्श के अधीन है। परामर्श के आधार पर एक अंतिम मसौदा तैयार किया जाएगा। कहा कि फेसबुक, व्हाट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल जैसे एप दूरसंचार विधेयक के दायरे में आएंगे।

लाइसेंस की होगी आवश्यकता
ड्राफ्ट बिल के अनुसार व्हाट्सएप, जूम, स्काइप, फेसबुक मैसेंजर, टेलीग्राम, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स और गूगल डुओ को जल्द ही भारत में काम करने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता हो सकती है। इस एप से कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा मिलती है।

धोखाधड़ी में आएगी कमी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिल पास होने के बाद साइबर धोखाधड़ी में भारी कमी आने की उम्मीद है। द हिंदू की एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि घोखाधड़ी मामलों में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों को बताते हैं कि मैं XYZ बैंक से बोल रहा हूं और विवरण मांगने के बाद धोखाधड़ी कर रहे हैं।

इतने महीने बाद आएगा बिल
अज्ञात नंबरों से लोगों को धमकियां भी मिलती हैं। कहा कि यूजर्स की सुरक्षा और साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए यह बिल लाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिल को कानून बनने में कम से कम 6-10 महीने लगेंगे। परामर्श प्रक्रिया के बाद हम अंतिम मसौदा तैयार करेंगे।
यह भी पढ़ें- मंत्री अश्विनी वैष्णव की बैठक में BSNL अधिकारी ने ली थी झपकी, अब सरकार ने दिया VRS
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications