राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद रघुनाथ झा सपा में शामिल
पटना (मुकुंद सिंह) राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद रघुनाथ झा व जदयू एमएलसी मुन्ना सिंह सपा में शामिल हो गए। दोनों नेताओं ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के सामने पार्टी की सदस्यता ली। रघुनाथ झा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने उनके और बिहार की जनता के साथ धोखा किया है।
रघुनाथ झा सपा में शामिल
झा ने दावा किया कि लालू प्रसाद व उनकी पत्नी को बिहार का मुख्यमंत्री बनवाने में उनकी बड़ी भूमिका रही। इसके बावजूद लालू ने उन्हें धोखा दिया। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण और डॉं. लोहिया के बाद मुलायम सिंह यादव एकमात्र सच्चे समाजवादी नेता हैं। रघुनाथ झा उत्तर बिहार के सीतामढ़ी के तथा मुन्ना सिंह औरंगाबाद के हैं।













Click it and Unblock the Notifications