सोशल मीडिया पर तेजस्वी काफी एक्टिव, बीजेपी के खिलाफ कर रहे हैं बयानबाजी
पटना (मुकुंद सिंह) राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी ने सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने भाजपा पर दूसरे राज्यों में बिहारियों के प्रति नीति को मुद्दा बनाकर हमला बोला।
ये है लालू यादव का मौसम विज्ञान और 5 सुतली बम
उन्होंने जिक्र किया कि कभी भाजपा के झारखंड मुख्यमंत्री स्थानीय नीति बनाकर उत्तरप्रदेश व बिहार के लोगों को सरकारी नौकरी नहीं देने की बात कहते हैं तो कभी दिल्ली के भाजपा नेता विजय गोयल द्वारा बिहारियों को दिल्ली से बाहर भेजने की धमकी देते हैं। महाराष्ट्र में भाजपा एवं उसके सहयोगी दल तो साफ कहते हैं यूपी, बिहार के लोगों को महाराष्ट्र में नौकरी नहीं लेने देंगे। बिहारियों को हक दिलाने का वक्त आता है तो ये बिल में घुस जाते हैं।
गौरतलब हो कि राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान कहा था कि मेरा बेटा तेजस्वी यादव महागठबंधन की जीत के बाद एक बड़ी भूमिका में दिखेगा। लालू की ये बात तेजस्वी की गतिविधियों और तेजी से सिद्ध भी हो रही है। सिर्फ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिहाज से देखें और विरोधी पार्टियों पर हमले करने के लिहाज से देखें तो पिछले कुछ दिनों में तेजस्वी काफी जोशीले दिख रहे हैं।

उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि केंद्र सरकार सत्ता के नशे में चूर एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं को भूल प्रत्येक मोर्चे पर विफल साबित हुई है। मोदी सरकार के शासनकाल में देश फिरकापरस्ती और मौका परस्ती की बुनियाद में बट चुका है। टीम इंडिया का थोथला नारा व झूठे राष्ट्रवाद का दंभ भरने वाली एवं जाति, धर्म, भाषा के नाम पर देश को तोड़ने एवं बांटने वाली इन ताकतों ने अब भारतीय संघीय व्यवस्था पर हमला कर दिया है।
केंद्र सरकार सत्ता के नशे में चूर एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं को भूल प्रत्येक मोर्चे पर विफल साबित हुई है। मोदी सरकार के श...
Posted by Tejashwi Yadav on Thursday, September 17, 2015













Click it and Unblock the Notifications