अमर सिंह के डर से मुलायम दो सीटों पर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?
जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक मुलायम मैनपुरी सीट के साथ-साथ पूर्वाचल की आजमगढ़ सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2012 में सपा ने आजमगढ़ की दस में से नौ सीटों पर कब्जा किया था। सपा के एक नेता ने कहा कि इस फैसले की वजह पार्टी के सीटों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ पूर्वाचल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के प्रभाव को कम करना है।
गौरतलब है कि मोदी का आजमगढ़ के पास वाराणसी लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में आजमगढ़ से यदि मुलायम मैदान में उतरते हैं तो आस-पास की सीटों पर मोदी के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
जानिए अमर सिंह के बारे में कुछ रोचक बातें
लेकिन राजनैतिक पंडितों की मानें तो मुलायम सिंह ने यह फैसला अपने पुराने साथी अमर सिंह के रालोद में शामिल हो जाने की वजह से लिया है। सोमवार को अमर सिंह और पूर्व सपा नेता जयाप्रदा ने रालोद ज्वाइन कर ली है। खबर है कि अमर सिंह फतेहपुर सिकरी से औऱ जयाप्रदा बिजनौर से चुनाव लड़ सकती है ऐसे में अमर सिंह सपा का समीकरण बिगाड़ सकते हैं।
Did You Know: नारायण दत्त तिवारी सपा में जाने की तैयारी में
यह भी हो सकता है कि ठाकुरों का वोट पश्चिमी यूपी में अमर सिंह की वजह से सपा से कट जाये ऐसे में हो सकता है कि एहतियातन मुलायम सिंह ने दो सीटों से चुनाव लड़ने का फैसला किया हो। फिलहाल अभी इस मुद्दे पर अंतिम फैसला होना बाकी है जिसके बाद ही औपचारिक घोषणा होगी।
Did You Know: वयोवृद्ध कांग्रेस नेता नारायण दत्त तिवारी के शीघ्र ही समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने और इस पार्टी के टिकट पर उत्तराखंड की नैनीताल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है।













Click it and Unblock the Notifications