सपा सांसद नरेश अग्रवाल के विवादित बोल, आतंकवादी ऐसे तो पाकिस्तानी फौज आएगी तो क्या होगा

नरेश अग्रवाल इस तरह के बयानों के लिए पहले भी कई बार चर्चा में आ चुके हैं।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद एकबार फिर से अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। नरेश अग्रवाल ने कहा है 'अगर आतंकवादी ये हाल कर रहे हैं तो सोचिए पाकिस्तानी फौज आएगी तो क्या हालत होगी'। नरेश अग्रवाल ने कश्मीर में लगातार शहीद हो रहे भारतीय सेना के जवानों के बारे में बात करते हुए ये बयान दिया है। सपा सांसद ने सीमा पर लगातार हो रही शहादत को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है।

आंखे तो रोज उठ रही है

आंखे तो रोज उठ रही है

संसद के मौजूदा सत्र में भाग लेने दिल्ली पहुंचे एसपी सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा 'होम मिनिस्टर कहते हैं कि शहादत खाली नहीं जाएगी। कोई हमारी तरफ आंख नहीं उठा सकता। रक्षा मंत्री भी बयान देती हैं। लेकिन, आंख तो रोज उठ रही है। अगर आतंकवादी ये हाल कर रहे हैं तो सोचिए जब पाकिस्तानी फौज आएगी तो क्या हालत होगी। देश को अब कड़े निर्णय लेने चाहिए'। दूसरी ओर, कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने सीजफायर उल्लंघन पर सरकार को घेरा है। शशि थरूर ने कहा कि भारतीय मारे जा रहे हैं। हमारे नागरिक खतरे में हैं।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

नरेश अग्रवाल इस तरह के बयानों के लिए पहले भी कई बार चर्चा में आ चुके हैं। इससे पहले उन्होंने कुलभूषण जाधव के बारे में कहा था कि पाकिस्तान कुलभूषण जाधव को आतंकवादी मानता है और उसी हिसाब से व्यवहार कर रहा है। भारत को आतंकवादियों के साथ सख्त रवैया अपनाना चाहिए। उस समय भी नरेश अग्रवाल के बयान का खूब विरोध हुआ था।

जवानों की शहादत के बाद देश में गुस्सा है

जवानों की शहादत के बाद देश में गुस्सा है

आपको बता दें कि एलओसी पर पाकिस्तान की फायरिंग में एक कैप्टन समेत चार जवानों की शहादत के बाद देश में गुस्सा है। सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की जा रही है। पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने की आवाज पूरे देश से उठ रही है। पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर लगातार फायरिंग से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+