मुजफ्फरनगर दंगे: जेल में हत्या करवा सकती है सपा

यह ध्यान देने योग्य है कि भाजपा विधायक संगीत सोम पर दंगा भड़काने का आरोप लगाकर रासुका लगाया गया है, इसके साथ ही उनके पीए शेखर, उनके भाई सागर सोम, पिता ओमवीर सिंह और चाचा शिवकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संगीत सोम की पत्नी ने मांग की है कि मामले की सीबीआई जांच हो जिससे कि सच का पता चल सके, वह इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगी। उनका कहना है कि खेड़ा महापंचायत से हमारा कोई मतलब नहीं है। विधायक की पत्नी का कहना है कि 12 अक्टूबर को मेरी बेटी हर्षिता का जन्मदिन है पर वह उसे पति से नहीं मिला पाएंगी।
गौर हो कि मुजफ्फरनगर में हुई सांप्रदायिक हिंसा में लगभग 40 लोग मारे जा चुके हैं और अभी भी हालात नियंत्रण में नहीं है। लोग सपा सरकार की मंशा पर भी सवाल उठा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले दस महीनों में दो दर्जन से ज्यादा दंगे हो चुके हैं वहीं मुजफ्फनगर में हुए दंगों में राज्य सरकार के कई नेताओं के नाम आ रहे हैं। हालांकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने दंगों के पीछे भाजपा और बसपा का हाथ होने की बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications