नक्सली हमले पर बोले दंतेवाड़ा के एसपी- पुलिस ने भीमा मंडावी को इलाके का दौरा नहीं करने की दी थी सलाह

रायपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से दो दिन पहले नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट से हमला कर दिया। इस हमले में बीजेपी विधायक भीमा मंडावी और उनके ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी सुरक्षा में तैनात 3 जवान भी हमले में शहीद हो गए। जिस वक्त मंडावी के काफिले पर हमला हुआ उस समय उनका काफिला नकुलनार से करीब दो किमी दूर श्यामगिरी से गुजर रहा था। एसपी दंतेवाड़ा अभिषेक पल्लव ने बताया कि, नक्सली मूवमेंट को लेकर विधायक भीमा मंडावी को पहले ही अलर्ट किया गया था।

5 और सुरक्षाकर्मी लापता

5 और सुरक्षाकर्मी लापता

अभिषेक पल्लव ने बताया कि, बीजेपी विधायक भीमा मंडावी को पुलिस ने इलाके का दौरा नहीं करने की सलाह दी थी। हमले के बाद दोनों तरफ से आधे घंटे तक गोलीबारी जारी रही। बीजेपी विधायक की कार के पीछे एक कार में 5 और सुरक्षाकर्मी सवार थे, हम उनका पता लगा रहे हैं। हमला तब हुआ जब विधायक मंडावी चुनाव प्रचार कर लौट रहे। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण दंतेवाड़ा में चुनाव प्रचार दोपहर 3 बजे ही खत्म हो गया था। मंडावी बुलेटप्रूफ गाड़ी में सवार थे। धमाका इतना ताकतवर था कि मंडावी और सुरक्षा बलों की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

भीमा मंडावी को पहले ही किया गया था अलर्ट

भीमा मंडावी को पहले ही किया गया था अलर्ट

श्यामगिरी में आज वार्षिक मड़ई मेले का भी आयोजन किया गया था। इसी मेले के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करने भीमा मंडावी जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में गए थे। हमले के बाद अधिकारियों ने तत्काल इलाके में सीआरपीएफ और राज्य पुलिस की टीमों को बड़ी संख्या में यहां पर भेजा है, जिसके बाद घटनास्थल के आसपास के इलाके को सीज कर दिया गया है। इसके अलावा हमलावरों की तलाश में यहां पर सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया है।

भूपेश बघेल ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई

भूपेश बघेल ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई

डीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन का कहना है कि नक्सली हमले में घायलों की पुष्टि अभी फिलहाल नहीं हो सकी है। रेस्क्यू के लिए अतिरिक्त सुरक्षा पार्टी रवाना कर दिया गया है। डीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन गिरधारी नायक ने दावा किया कि झीरम घाटी कांड की तरह ही नक्सलियों ने इस अटैक की तैयारी की थी। वहीं रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। वह इसम मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। इस हमले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि, मैं केंद्रीय मंत्रियों के संपर्क में हूं। एक घंटे पहले ही प्रधानमंत्री से बात की। मैं दंतेवाड़ा जाऊंगा और मृतकों के परिवार से मिलूंगा। कांग्रेस की बोली और गोली का असर दिखने लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+